Home - Amazon Sale में ₹69,999 से कम में मिल सकेगा ₹89,900 वाला iPad,...

Amazon Sale में ₹69,999 से कम में मिल सकेगा ₹89,900 वाला iPad, जानें इस धांसू डील के बारे में

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple का iPad खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 की ये आपके लिए अच्छी रहेगी। दरदसल Amazon ने अपनी आगामी फेस्टिव सेल को लेकर कई ऑफर्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है और इसी बीच iPad Air M4 को लेकर एक डील सामने आई है। अमेजन सेल के दौरान iPad Air M4 की कीमत 69,999 रुपए से कम रखी जा सकती है। खास बात यह है कि 128GB वाले बेस मॉडल की मौजूदा लिस्टेड कीमत 89,900 रुपए बताई गई है। Amazon ने अभी सटीक सेल कीमत को पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया है। सामने आए बैनर में कीमत को “₹6X,XXX” के तौर पर दिखाया गया है। इसलिए ₹69,999 या उससे कम कीमत अभी संभावित डील है, फाइनल कीमत नहीं।

Amazon Great Indian Festival Sale कब शुरू होगी

Amazon ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फैशन, होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी में ऑफर्स मिलेंगे। सेल में SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Prime मेंबर्स को खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है।

₹89,900 से सीधे ₹69,999 से कम?

iPad Air M4 के इस ऑफर की सबसे खास बात इसकी कीमत है। इसका 128GB बेस वेरिएंट फिलहाल Amazon पर ₹89,900 में लिस्टेड है। Amazon ने Great Indian Festival Sale के बैनर में डिवाइस की कीमत को ₹6_,___ के रूप में दिखाया है, जिससे संकेत मिलता है कि इसकी सेल कीमत ₹69,999 या उससे कम हो सकती है। तो मौजूदा लिस्टेड कीमत के मुकाबले करीब ₹20,000 तक का अंतर देखने को मिल सकता है। लेकिन इसे सीधे ₹20,000 की पक्की छूट नहीं कहा जा सकता, क्योंकि Amazon ने अभी अंतिम कीमत की पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल सबसे जरूरी बात यही है कि ₹69,999 की कीमत को पक्की सेल कीमत न मानें। Amazon ने संकेत जरूर दिया है, लेकिन फाइनल कीमत और उपलब्ध ऑफर सेल शुरू होने पर ही स्पष्ट होंगे। अगर आप M4 वाला iPad लेने की योजना बना रहे हैं, तो 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली Great Indian Festival Sale पर इसकी कीमत पर नजर रखें।

iPad Air M4 में क्या खास है

iPad Air M4 में 11 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जो 2360×1640 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 500 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Apple M4 चिप मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए iPad Air M4 में Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और USB-C पोर्ट मिलता है। यह Apple Pencil Pro और Apple Pencil (USB-C) को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स नोट्स लिखने या ड्रॉइंग जैसे काम कर सकते हैं। बैटरी को लेकर Apple का दावा है कि यह Wi-Fi पर वेब ब्राउजिंग या वीडियो देखने में 10 घंटे तक चल सकता है। इसका एल्युमिनियम बॉडी डिजाइन है और वजन करीब 464 ग्राम है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN