Source :- LIVE HINDUSTAN
Amazon Great Indian Festival 2026 Sale शुरू हो गई है और इस सेल में Apple के MacBook Neo पर भी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। Apple का यह लैपटॉप कंपनी के सबसे अफॉर्डेबल MacBook मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। सेल में इसकी कीमत 64,990 रुपये तक कम हो सकती है, जबकि इसकी लिस्टेड प्राइस 79,900 रुपये है। यानी ग्राहक की सीधे करीब 14,910 रुपये की बचत हो सकती है। इसके अलावा बैंक ऑफर, कैशबैक और पुराने लैपटॉप के एक्सचेंज का फायदा लेकर कीमत को और कम किया जा सकता है।
MacBook Neo को इस कीमत पर खास बनाने वाली बात यह है कि यह Apple का एंट्री-लेवल MacBook है, लेकिन इसमें कंपनी का A18 Pro चिप दिया गया है। लैपटॉप में 13 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ 8GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB SSD स्टोरेज दिया गया है। इसका डिजाइन एल्युमिनियम बॉडी के साथ आता है और वजन करीब 1.23 किलोग्राम है।
SBI कार्ड से मिलेगा एक्सट्रा डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival Sale में MacBook Neo खरीदने वाले ग्राहकों को SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर एक्सट्रा फायदा मिल सकता है। Amazon इस सेल में चुनिंदा SBI कार्ड ट्रांजैक्शन और क्रेडिट कार्ड EMI पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,424 रुपये तक का Amazon Pay Balance कैशबैक भी मिल सकता है। हालांकि कैशबैक और बैंक ऑफर की एलिजिबिलिटी ट्रांजैक्शन, कार्ड और सेल की शर्तों पर डिपेंड करेगी।
साथ ही ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। अगर आपके पास पुराना लैपटॉप या दूसरा एलिजिबल डिवाइस है तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी लिया जा सकता है। Amazon के मुताबिक MacBook Neo पर एक्सचेंज के साथ मैक्सिमम 19,050 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। हालांकि एक्सचेंज की वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल, कंडीशन और अन्य शर्तों पर डिपेंड करेगी। इसलिए केवल मैक्सिमम एक्सचेंज वैल्यू देखकर खरीदारी का फैसला करना सही नहीं होगा।
इसलिए खास है MacBook Neo
Apple MacBook Neo में A18 Pro चिप दिया गया है और यह 8GB यूनिफाइड मेमोरी के अलावा 256GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 13 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जबकि वीडियो कॉल के लिए 1080p FaceTime HD कैमरा मिलता है। लैपटॉप में डुअल-स्पीकर सेटअप भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और Bluetooth 6 सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी कैपेसिटी 36.5Wh है और इसे 20W USB Type-C एडॉप्टर से चार्ज किया जा सकता है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए Touch ID सपोर्ट भी मिलता है, हालांकि यह 512GB मॉडल पर ही दिया गया है। MacBook Neo का फोकस हाई-एंड प्रोफेशनल वर्क के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल पर ज्यादा है। हालांकि, इसे खरीदने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके काम में कितनी स्टोरेज और कितनी प्रोसेसिंग पावर की जरूरत है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




