Home - Amazon Sale में ₹25,000 से कम में खरीदें ये 6 बेस्ट Smart...

Amazon Sale में ₹25,000 से कम में खरीदें ये 6 बेस्ट Smart TV, शानदार डिस्प्ले और दमदार ऑडियो के साथ घर बनेगा थिएटर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazon Great Indian Festival Sale आज से शुरू हो गई है। इस सेल में Smart TV पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं। अगर आपका बजट 25,000 रुपए तक है, तो इस प्राइस रेंज में भी LG, Onida, Samsung जैसे ब्रांड के स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। देखें सभी टीवी पर मिलने वाली डील्स के बारे में:

Best 32 and 43 inch Smart TV Deals: अगर आप इस फेस्टिव सीजन घर के लिए नया Smart TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बजट 25,000 रुपए तक है, तो Amazon Great Indian Festival Sale आपके लिए कई डील हैं। Amazon की यह बड़ी सेल आज 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। सेल में मिलने वाले कुछ टीवी में 4K रिजॉल्यूशन मिल रहा है, तो कुछ मॉडल QLED डिस्प्ले और Google TV जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। यानी कम बजट में भी ऐसा टीवी खरीदा जा सकता है जो घर के एंटरटेनमेंट सेटअप को अपग्रेड कर दे। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप टीवी की कीमत को और कम कर सकेंगे।

सम्बंधित सुझाव

1. VW 43 इंच QLED Smart TV

Amazon Sale में VW Visio World 43 इंच 4K QLED Google TV को अमेजन की फेस्टिव सेल में 24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस TV की MRP ₹54,999 है, यानी सेल में करीब 55% की सीधी छूट मिल रही है। इसमें 10-बिट QLED पैनल दिया गया है, जो बेहतर कलर दिखाने में मदद करता है। यह TV HDR10+ और HLG को सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए इसमें 50W के स्पीकर और Dolby Audio दिया गया है।

2. Xiaomi 32 इंच Smartchoice F Series Fire TV

Xiaomi का 32 इंच टीवी सेल में 12,499 रुपए का मिल रहा है, जबकि इसकी MRP ₹24,999 है। यानी इस पर 50% की छूट मिल रही है। TV में HD Ready डिस्प्ले दिया गया है और यह Fire TV प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें Prime Video, Netflix, YouTube समेत कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑडियो के लिए इसमें 20W स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Audio और DTS-HD सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए दो HDMI और दो USB पोर्ट मिलते हैं।

3. Onida 43 इंच 4K QLED Fire TV

Onida का 43 इंच 4K टीवी भी अमेजन सेल में 24,999 रुपए में मिल रहा है। इसकी MRP ₹41,490 है, यानी MRP के मुकाबले करीब 40% की बचत हो रही है। इसमें 43 इंच का 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतर कलर और शार्प तस्वीर देने के लिए बनाया गया है। TV में HDR10 सपोर्ट के साथ बेजल-लेस डिजाइन मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें 20W स्पीकर और Dolby Audio दिया गया है। TV में डुअल-बैंड Wi-Fi और तीन HDMI पोर्ट भी दिए गए हैं।

4. LG 32 इंच LB655 AI Series Smart TV

छोटे कमरे या बेडरूम के लिए LG का 32 इंच LB655 AI Series HD Smart TV देखा जा सकता है। Amazon Sale में यह 16,999 रुपए में मिल रहा है, जबकि इसकी MRP ₹25,990 है। यानी TV पर करीब 35% की छूट मिल रही है। इसमें HD स्क्रीन के साथ webOS 26 दिया गया है। TV में LG का AI Magic Remote और Voice Recognition फीचर मिलता है, जिससे यूजर्स आवाज के जरिए कंटेंट खोज सकते हैं और TV को कमांड दे सकते हैं। ऑडियो के लिए इसमें 10W स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos और LG के AI Sound Pro को सपोर्ट करते हैं।

5. Xiaomi 43 इंच 4K Google TV

Xiaomi का 43 इंच 4K Ultra HD Smart TV भी अमेजन की फेस्टिवल सेल 24,999 में रुपए उपलब्ध है। इसकी MRP ₹37,999 है, यानी यहां करीब 34% की छूट मिल रही है। इस TV की सबसे बड़ी खासियत इसका 4K डिस्प्ले और पिक्चर फीचर्स हैं। इसमें Dolby Vision, HDR10 और HLG का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही तीन HDMI पोर्ट और Eye Care Mode भी दिया गया है।

6. Samsung 43 इंच Full HD Smart TV

Samsung का 43 इंच Full HD Smart TV (2026) अमेजन सेल में 22,750 रुपए में मिल रहा है। यह TV 4K नहीं बल्कि Full HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है। ऑडियो के लिए इसमें 20W स्पीकर हैं, जो Object Tracking Sound Lite और Adaptive Sound सपोर्ट करते हैं। इसके साथ Voice Remote मिलता है और TV पर 150 से ज्यादा फ्री चैनल भी उपलब्ध हैं। सुरक्षा के लिए Samsung Knox Security दी गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN