Home - Amazon और Flipkart दोनों पर फेस्टिव सेल शुरू, बेस्ट डिस्काउंट पाने के...

Amazon और Flipkart दोनों पर फेस्टिव सेल शुरू, बेस्ट डिस्काउंट पाने के लिए काम आएंगे ये तरीके

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days में स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। जानिए SBI, Axis, ICICI और Amazon Pay ICICI कार्ड से कहां कितना फायदा मिलेगा।

Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, एसी, फ्रिज, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। बैंक कार्ड डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI, कैशबैक और प्लेटफॉर्म के रिवॉर्ड को जोड़कर कुछ प्रोजक्ट्स और भी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं।

Flipkart BBD में कैसे मिलेगा बेस्ट डिस्काउंट?

Flipkart Big Billion Days 2026 का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से Flipkart Plus, VIP मेंबर्स और एलिजिबल Flipkart क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए शुरू हुआ है, जबकि सभी ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। Flipkart के मुताबिक चुनिंदा ट्रांजैक्शन पर Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

Axis Bank ने अपनी तरफ से Flipkart BBD के लिए Axis Bank Credit Card पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट की पुष्टि की है। ऑफर के साथ चुनिंदा प्रोडक्ट पर नॉन-EMI और EMI ट्रांजैक्शन में डिस्काउंट मिल सकता है और मैक्सिमम बेनिफिट्स प्रोडक्ट व कार्ड की एलिजिबिलटी पर डिपेंड करेगा। कुछ कैटेगरी में एक्सट्रा cashback भी उपलब्ध है।

Flipkart पर SuperMoney से पहली एलिजिबिल ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट, Flipkart EMI पर कुछ मामलों में No Cost EMI के साथ एक्सट्रा बेनिफिट्स और Flipkart Digital Gift Card को UPI से खरीदने पर 5 प्रतिशत तक की बचत जैसे विकल्प भी दिए जा रहे हैं। हालांकि इन ऑफर्स की एलिजिबिलिटी और मैक्सिमम डिस्काउंट अलग-अलग हो सकते हैं।

Amazon Great Indian Festival में कैसे मिलेगा बेस्ट डिस्काउंट?

Amazon Great Indian Festival में सबसे बड़ा सीधा बैंक ऑफर SBI Credit और Debit Card पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट है। यह Credit Card EMI पर भी उपलब्ध है, लेकिन प्रोडक्ट और ट्रांजैक्शन के हिसाब से शर्तें लागू हो सकती हैं।

Amazon पर Amazon Pay ICICI Bank Credit Card रखने वालों के लिए अलग फायदा है। Prime मेंबर्स इस कार्ड से Amazon पर एलिजिबल परचेज के लिए अनलिमिटेड 5 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं, जबकि नॉन-प्राइम ग्राहकों के लिए कैशबैक 3 प्रतिशत है। इसलिए कई मामलों में Amazon Pay ICICI कार्ड, SBI के 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का एक अच्छा विकल्प बन जाता है, हालांकि जिस प्रोडक्ट पर SBI का पूरा 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट लागू हो रहा हो, वहां SBI कार्ड यूज करना बेहतर होगा।

Prime ग्राहकों को Amazon पर एक्सट्रा सेटिंग्स भी मिल रही हैं। Amazon के मुताबिक इस साल कई एलिजिबल प्रोडक्ट्स पर Prime members को एक्सट्रा सेविंग्स के साथ Amazon Pay ICICI कार्ड से 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा मिल सकता है। इसलिए अगर आपके पास Prime मेंबरशिप और Amazon Pay ICICI कार्ड दोनों हैं, तो बड़ी बचत हो सकती है।

सबसे ज्यादा पैसे बचाने का आसान फॉर्मूला

सबसे पहले दोनों प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट की कीमत नोट करें। फिर Sale Price, Bank Discount, Exchange Bonus, Cashback और उपलब्ध Rewards के आधार पर इफेक्टिव प्राइस निकालें। जिस प्लेटफॉर्म पर फाइनल इफेक्टिव प्राइस कम हो, वहीं से खरीदना बेहतर होगा।

एक और जरूरी बात है कि सेल के दौरान कीमतें और ऑफर्स बदल सकते हैं। Flipkart खुद बता रहा है कि कुछ डील्स हर घंटे रिफ्रेश हो सकती हैं और लोकप्रिय प्रोडक्ट्स जल्दी खत्म हो सकते हैं। इसलिए विशलिस्ट बनाकर रखना और चेकआउट से पहले ऑफर की शर्तें पढ़ना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN