Home - Android 17 में फोन हैक करना होगा मुश्किल, Google ला रहा है...

Android 17 में फोन हैक करना होगा मुश्किल, Google ला रहा है गजब का फीचर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Android 17 में Google एक नया सिक्योरिटी फीचर ला रहा है, जो ब्रूट-फोर्स PIN अटैक को लगभग नामुमकिन बना देगा। अब लगातार गलत PIN डालने पर फोन और ज्यादा सुरक्षित रहेगा और आपकी निजी जानकारी की बेहतर सुरक्षा होगी।

अगर आपका स्मार्टफोन कभी चोरी हो जाए, तो सबसे बड़ा डर सिर्फ फोन खोने का नहीं होता, बल्कि उसमें मौजूद पर्सनल जानकारी के गलत हाथों में पहुंचने का डर भी होता है। बैंकिंग ऐप्स, UPI, WhatsApp चैट, ईमेल और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी आज लगभग हर स्मार्टफोन में मौजूद रहती है। ऐसे में Google Android 17 के साथ एक बड़ा सिक्योरिटी फीचर लाने जा रहा है, जो फोन को ब्रूट-फोर्स (Brute-force) अटैक से पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सेफ बना देगा।

ब्रूट-फोर्स अटैक में कोई यूजर या सॉफ्टवेयर बार-बार अलग-अलग PIN या पासवर्ड डालकर फोन का लॉक खोलने की कोशिश करता है। अगर PIN छोटा हो और तगड़ी सुरक्षा ना हो, तो लगातार कोशिशों के जरिए सही PIN का पता लगाया जा सकता है। इसी खतरे को कम करने के लिए Google ने Android 17 में लॉक स्क्रीन सिक्योरिटी को और मजबूत बनाया है।

नए वर्जन में किया गया ये बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Android 17 में गलत PIN या पासवर्ड डालने की लिमिट काफी कम कर दी गई है। पहले किसी अटैकर के पास लंबे वक्त तक कोशिश करके कई बार PIN गेस करने का मौका मिल सकता था, लेकिन अब यह संख्या घटकर सिर्फ 20 रह जाएगी। ऐसे में अगर कोई लगातार गलत PIN डालता है, तो सिस्टम उसे रोक देगा और ब्रूट-फोर्स अटैक लगभग बेकार हो जाएगा।

Android 17 में हर गलत PIN एंटर के बाद वेटिंग टाइम भी बढ़ेगा। लगातार गलत PIN डालने पर फोन कुछ समय के लिए लॉक हो जाएगा और अगली कोशिश करने से पहले देर तक इंतजार करना पड़ेगा। इससे ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर या स्क्रिप्ट की मदद से PIN गेस करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

लॉक स्क्रीन पर दिखेंगे साफ मेसेज

लॉक स्क्रीन पर मिलने वाले मेसेज भी पहले की तुलना में अब ज्यादा क्लियर होंगे। यूजर को यह साफ दिखाई देगा कि अगली बार PIN कब एंटर किया जा सकेगा। इससे कनफ्यूजन की स्थिति नहीं बनेगी और लॉकआउट के दौरान बेहतर जानकारी मिलेगी। कुल मिलाकर गूगल की कोशिश एंड्रॉयड यूजर्स को टेंशन-फ्री करने की है, जिससे उनके फोन को आसानी से हैक या मिसयूज ना किया जा सके।

नए वर्जन के लिए करना होगा इंतजार

नया सिक्योरिटी फीचर Android 17 अपडेट के साथ आने वाले सपोर्टेड स्मार्टफोन्स में मिलेगा। हालांकि, किन-किन कंपनियों के कौन से मॉडल को यह सिक्योरिटी मिलेगी, यह उनके Android 17 अपडेट रोलआउट पर डिपेंड करेगा। अगर आपका फोन Android 17 अपडेट के लिए एलिजिबल है, तो आपको भी बेहतर सुरक्षा मिलेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN