Home - Android 17 Update: इन Realme स्मार्टफोन को मिलेगा ColorOS 17 अपडेट, देखें...

Android 17 Update: इन Realme स्मार्टफोन को मिलेगा ColorOS 17 अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रियलमी के कई स्मार्टफोन्स को Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 अपडेट मिलने वाला है। जानें किन फोन को अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर, 2026 में अपडेट मिलेगा और किन मॉडलों को 2027 तक इंतजार करना होगा।

रियलमी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Android 17 अपडेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी के कई स्मार्टफोन को नए ColorOS 17 सॉफ्टवेयर पर अपडेट मिलने की उम्मीद है। इस लिस्ट में Realme GT, Number Series, P Series, Narzo और C Series के कई मॉडल शामिल हैं। हालांकि, सभी फोन की एलिजिबिलिटी और भारत में अपडेट मिलने की सटीक डेट अलग-अलग हो सकती है।

रियलमी का नया सॉफ्टवेयर अपडेट ColorOS 17 है, जो Android 17 पर बेस्ड होगा। कंपनी अपने पुराने Realme UI इंटरफेस की जगह ColorOS को अपना रही है। इस बदलाव के तहत एलिजिबल रियलमी स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर, बेहतर एनिमेशन और AI बेस्ड फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने अपडेट का रोलआउट 29 अक्टूबर, 2026 से शुरू करने का शेड्यूल रिलीज किया है।

सबसे पहले इन फोन को मिलेगा अपडेट

रोलआउट के पहले फेज में 29 अक्टूबर से Realme GT 8 Pro और GT 8 Pro Dream Edition को अपडेट दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर से Realme GT 7 Pro, Realme 16 Pro+ 5G और Realme 16 Pro 5G को नया सॉफ्टवेयर मिलना शुरू होगा।

नवंबर 2026 में Realme GT 7, GT 7 Dream Edition, GT 7T, Realme 16 5G, Realme 16 Lite 5G, Realme 15 Pro 5G, Realme 15 5G, Realme 15x 5G और Realme 15T 5G को अपडेट मिलने का कार्यक्रम है। इसी चरण में Realme P4 Pro 5G, P4 5G, Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G भी शामिल हैं।

दिसंबर में इन स्मार्टफोन की बारी

दिसंबर 2026 में अपडेट पाने वाले फोन की लिस्ट में Realme GT 6 और GT 6T शामिल हैं। इसके अलावा Realme 16T 5G, 16x 5G, 14 Pro+ 5G, 14 Pro 5G, 14 5G, 14T 5G और 14x 5G को भी नया सॉफ्टवेयर मिलने की योजना है।

P सीरीज में Realme P4s 5G, P4x 5G, P4R 5G, P4 Power 5G, P3 Pro 5G, P3 5G, P3 Ultra 5G, P3 Lite 5G और P3x 5G को शामिल किया गया है। वहीं, Narzo सीरीज के Realme Narzo Power 5G, Narzo 100x 5G, Narzo 80 Pro 5G, Narzo 80 Lite 5G और Narzo 80x 5G को भी दिसंबर में अपडेट मिल सकता है।

2027 की पहली तिमाही में भी मिलेगा अपडेट

जिन यूजर्स के पास Realme P4 Lite, P3 Lite, Narzo 80 Lite, Note 80, Note 80s, Note 70, Note 70s और Note 70T स्मार्टफोन हैं, उन्हें अपडेट के लिए 2027 की पहली तिमाही तक इंतजार करना पड़ सकता है।

बता दें, ColorOS 17 में इंटरफेस और एनिमेशन में बदलाव के साथ AI बेस्ड सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है। हालांकि, सभी फोन में हर फीचर उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है। इसकी उपलब्धता डिवाइस के हार्डवेयर पर डिपेंड करेगी। अपडेट कई फेज में जारी होगा, इसलिए तय पीरियड शुरू होने के बाद भी सभी यूजर्स को एक साथ अपडेट नहीं मिलेगा। अपने फोन में अपडेट की स्थिति जानने के लिए Settings में जाकर Software Update सेक्शन चेक कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN