Home मनोरंजन समाचार Anupama 3rd July: प्रेम को मिलेगा उसके बुरे कर्माें का फल, तोषू...

Anupama 3rd July: प्रेम को मिलेगा उसके बुरे कर्माें का फल, तोषू उसे पैसों के लिए करेगा ब्लैकमेल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/03/1200x900/3_july_anupama_1783050838572_1783050843364_5e837953-59c6-4f0e-bb10-398ac482896c.jpg

Anupama Today’s Episode: स्टार प्लस के फेमस शो ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में बहुत बड़ा तूफान आएगा। तोषू, प्रेम को ब्लैकमेल करेगा। 

Anupama 3rd July Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक ऐसा जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, जो शाह परिवार और अनुपमा की जिंदगी में एक नया तूफान लेकर आएगा। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में एक बहुत बड़ा धमाका होने जा रहा है, जहां रिश्तों के बीच छिपे सच और साजिशें सबके सामने उजागर होंगी।

तोषू करेगा प्रेम को ब्लैकमेल

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब हमेशा की तरह तोषू अपनी चालें चलना शुरू करता है। परितोष को कहीं से इस बात की भनक लग जाती है कि अनुपमा की सबसे कीमती चीज, यानी उसकी रेसिपी वाली डायरी, किसी और ने नहीं बल्कि प्रेम ने चुराई है। इस सच के हाथ लगते ही तोषू के दिमाग में लालच की घंटी बज उठती है। परितोष सीधे प्रेम के पास पहुंचता है और उसे कोने में ले जाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है।

प्रेम के सामने रखेगा ऑफर

तोषू, प्रेम से कहता है, ‘इस कुकिंग कॉम्पिटिशन को जीतने पर तुम्हें पूरे 40 लाख रुपये मिलेंगे। 40 लाख रुपये बहुत बड़ी रकम होती है। मुझे पूरा पैसा नहीं चाहिए, तुम बस मुझे इस इनाम की राशि का 10% (4 लाख रुपये) दे देना, और तुम्हारा यह राज हमेशा के लिए राज ही रहेगा।’

शाह हाउस में मचेगा हड़कंप

दूसरी तरफ, अनुपमा किचन में जाकर अपनी डायरी ढूंढने लगती है। अनुपमा किचन का कोना-कोना छान मारती है, लेकिन उसे उसकी डायरी कहीं नहीं मिलती। वह डायरी अनुपमा के लिए सिर्फ पन्नों का पुलिंदा नहीं, बल्कि उसकी बरसों की मेहनत और यादें हैं। डायरी न मिलने पर अनुपमा बुरी तरह घबरा जाती है और परेशान होकर किचन से बाहर आती है। वह घर के सभी सदस्यों को इकट्ठा करती है और सबसे अपनी डायरी के बारे में पूछने लगती है।

तोषू खोलेगा राज

परितोष मौके का फायदा उठाकर सबके सामने एक बड़ा बम फोड़ता है। प्रेम से डील पक्की न होने के कारण, तोषू उंगली उठाकर सीधे चिल्लाता है कि अनुपमा की वो कीमती डायरी किसी और ने नहीं, बल्कि प्रेम ने चुराई है! तोषू के मुंह से ये कड़वा सच सुनते ही अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। घर का हर एक सदस्य दंग रह जाता है।

क्या बोल रहे हैं लोग?

कुछ लोगों का कहना है कि ये प्रेम का सपना है। वहीं कुछ का कहना है कि अगर ऐसा हो जाता है तो मजा आएगा। राही और अनुपमा की आंखों से प्यार की पट्टी उतर जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN