Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/Anuapmaa_16_June_1781584656291_1781584661298_13303140-a724-400b-8480-830d628af907.jpgAnupamaa 16 June 2026: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में तमाशा कम नहीं होने वाला है। पाखी एक बार फिर मातम करती दिखेगी, लेकिन अनुपमा के फैसले के आगे सभी को झुकना ही पड़ेगा।
Anupamaa 16 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल में मंगलवार को अनुपमा यह फैसला सुना देगी कि वह बंकू और ईशानी को एक साल का वक्त दे रही है। अनुपमा की इस बात से ईशानी और बंकू तो राजी होंगे ही, लेकिन साथ ही साथ वसुंधरा भी ज्यादा कुछ बोल नहीं पाएगी। पाखी को छटपटाते देख वह उससे कहेगी कि हम यहां कोई फैसला सुनाने नहीं बल्कि अपनी बात रखने आए थे और हमें खुशी है कि अनुपमा जी ने सम्मान के साथ हमारी बात सुनी। घर में माहौल और भी खुशियों भरा हो जाएगा, जब पता चलेगा कि अनुपमा और दिग्विजय का कैफे कॉम्पटिशन के लिए सिलेक्ट हो गया है। हालांकि पाखी इस बीच भी मातम करती दिखेगी।
कदम पीछे खींचेगी वसुंधरा
वसुंधरा कोठारी बैकफुट पर आ जाएंगी और चुपचाप वहां से चलती बनेंगी। राही, ख्याति और वसुंधरा के जाते ही घर में बाकी चीजों पर चर्चा होने लगेगी। अंश और प्रेरणा की शादी को लेकर यह तय किया जाएगा कि क्योंकि 3 महीने तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं है, इसलिए अंश और प्रेरणा की शादी अगले 8 दिन के अंदर करनी होगी। सभी तैयारियों के बारे में सोचने लगेंगे। लीला को जब शादी में अड़ंगा फंसाने के लिए कुछ और नहीं सूझेगा तो वह कहेगी कि कॉम्पटिशन शादी के ठीक बाद है, ऐसे में अनुपमा ठीक से तैयारी नहीं कर पाएगी, लेकिन अनुपमा इस सबके लिए पूरी तरह तैयार होगी।
बड़ा बिजनेसमैन बनेगा बंकू?
इधर बंकू जब प्यार से पाखी से कहेगा कि वह खुद को साबित करके दिखाएगा तो पाखी उस पर चिल्ला देगी। हालांकि अनुपमा सभी को यह तसल्ली देगी कि एक वक्त पर उसने भी रेस्त्रां में झाड़ू-पोछा किया है। खाना पकाया है और घर-घर जाकर खाना बनाया है, तो क्या मैं हमेशा के लिए नौकरानी हो गई। बंकू अपने आप को साबित करके दिखाएगा। माना जा रहा है कि बंकू खुद को न सिर्फ ईशानी बल्कि पाखी और बाकियों के लिए भी साबित करके दिखाएगा। क्योंकि अनुपमा ने वसुंधरा को भी यह चुनौती दी है, तो ऐसे में माना जा रहा है कि बंकू को सबसे ज्यादा मान अनुपमा का रखना है।
प्रेम को समझाएगा अनिल
इधर यह सब चल रहा होगा और उधर प्रेम जाकर अनिल से पूछेगा कि आखिर ऐसा क्यों है कि वह लोगों की मदद करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। प्रेम पूछेगा कि वह जानता है कि शाह परिवार से उसका कोई लेना-देना नहीं है, फिर क्यों उसने पाखी की मदद करने के लिए मोटी बा को भेजा। इस पर प्रेम को समझाते हुए अनिल कहेगा कि वह बिना वजह वो करने की कोशिश कर रहा है जो उसकी तकदीर है ही नहीं। अनिल समझाएगा कि ऊपर वाले की मर्जी के खिलाफ कभी कोई कुछ नहीं कर पाया है। लेकिन अनिल के जाते ही प्रेम फिर वही दुश्मनी और बदले वाला राग अलापना शुरू कर देगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






