Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/TodAnu_1780113794464_1780113800839_aba62d50-9fdc-41ce-9fad-fd73eb9b07d3.jpg

Anupamaa 30 May 2026 Update: अनुपमा सीरियल के शनिवार के एपिसोड में एक तरफ अनुपमा सिचुएशन कंट्रोल करने की कोशिश में लगी होगी, वहीं दूसरी तरफ प्रेम और वसुंधरा इस नफरत को और बढ़ाने पर तुले हुए हैं।

Anupamaa 30 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का शनिवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। एपिसोड की शुरुआत अनुपमा के पछतावे और बापूजी के उसे समझाने से होगी। हंसमुख शाह समझाएंगे कि अनुपमा से कितनी बड़ी गलती हुई है। वो दिग्विजय जिसने हर मोड़ पर अनुपमा का साथ दिया, उसने उसी का दिल तोड़ दिया। अनुपमा को भी अपनी गलती का प्रायश्चित होगा, लेकिन उधर दिग्विजय इतना आहत है कि उसने यह शहर छोड़कर जाने का फैसला कर लिया है। वह बंकू से सामान बांधने को कह देगा।

अनुपमा को होगा अपनी गलती का अहसास

उधर प्रेम बार-बार दिग्विजय के हाथ का थप्पड़ याद करके मन ही मन बदले की आग में जल रहा होगा और इधर दिग्विजय अकेला बैठा यह कल्पना करेगा कि अनुपमा उसके सामने बैठी है। वह अनुपमा से माफी मांगेगा और कहेगा कि उसका किसी पर कोई हक नहीं है, उसे प्रेम पर गुस्सा नहीं करना चाहिए था। वहीं इधर अनुपमा को पता चलेगा कि दिग्विजय ने प्रेम पर हाथ तब उठाया था, जब उसने अनुपमा के बारे में बदतमीजी करना शुरू किया। जब तक प्रेम दिग्विजय के बारे में बकवास कर रहा था, तब तक वह खामोश था।

आग में घी डालने का काम करेगी वसुंधरा

अनुपमा का गिल्ट बढ़ने लगेगा। दिग्विजय का सपना टूटेगा तो वह तय करेगा कि वो यह शहर छोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा। अनुपमा को लगेगा कि कोठारियों की वजह से यह सारी गलतफहमी पैदा हुई, इस पर हंसमुख समय रहते अपनी गलती सुधारने को कहेगा। इधर हंसमुख सिचुएशन कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है, और उधर वसुंधरा कोठारी आग में घी डालने में लगी होगी। वह प्रेम से पूछेगी कि क्या वह उसके लिए पेन किलर मंगवा दे? इस पर प्रेम कहेगा कि ह इस दर्द को जिंदा रखना चाहता है। जब वसु्ंधरा पुलिस कंप्लेन करने को कहेगी तो भी प्रेम मना कर देगा और कहेगा कि अब इस जंग को नफरत का रंग देने का वक्त आ गया है।

प्रेम ने कर दिया कोठारी निवास में यह ऐलान

बातों-बातों में मीता यह भी याद करेगी कि कैसे अनुपमा ने एक वक्त पर गौतम को बुरी तरह पीटा था, वह कहेगी कि उसी वक्त पुलिस बुलानी चाहिए थी। प्रेम बदला लेने और अनुपमा के कैफे को बर्बाद कर देने का फैसला करता है। वह तय करता है कि वह अनुपमा और दिग्विजय का सपना चकनाचूर कर देगा। अब राही को अपने पति के गुस्से से डर लगने लगा है। वह सोचेगी अगर अनुपमा गलत है तो प्रेम भी सही नहीं है। प्रेम यह ऐलान कर देगा कि आज के बाद कोठारी मेंशन में कोई भी अनुपमा के नाम के आगे जी नहीं लगाएगा। वह कहेगा कि जो औरत इज्जत के लायक नहीं है, उसे इज्जत मिलनी भी नहीं चाहिए। राही यह सब देखकर सकते में होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN