Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/06/1200x900/Anupama_6_June_1780733503211_1780733508556_534a6437-54a8-4c2f-91af-5871adf4cf51.jpgAnupamaa 6 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के शनिवार के एपिसोड में देखने मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा। जानिए अपकमिंग एपिसोड के धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स।
Anupamaa 6 June 2026 Written Update: टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा के शनिवार के एपिसोड में कोठारी मेंशन में जबरदस्त तमाशा देखने को मिलेगा। उधर शाह निवास में भी उथल-पुथल मची होगी। एपिसोड की शुरुआत ख्याति के राही का बचाव करने से होगी। वसुंधरा कोठारी को ख्याति का राही की साइड लेना पसंद नहीं आएगा। ख्याति अपनी सास को समझाएगी कि जिंदगी में किसी भी चीज का भरोसा नहीं है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। लेकिन वसुंधरा को कहां कुछ समझ में आने वाला था। वह कहेगी कि राही ने उसके साथ धोखा किया है। मोटी बा कहेगी कि राही को वैसे भी कभी बच्चे नहीं चाहिए थे। इसमें तकलीफ प्रेम को ही होगी।
प्रेम देगा अपनी पत्नी का साथ
वसुंधरा अपनी पोता बहू ख्याति को जमकर खरी-खोटी सुनाती है, क्योंकि उससे यह बात बर्दाश्त ही नहीं हो रही है कि राही मां नहीं बन सकती। हालात तब थोड़े काबू में आते हैं जब प्रेम अपनी पत्नी राही का साथ देगा और कहेगा कि वह कभी उसका साथ नहीं छोड़गा। वह कहेगा कि वह खुद को इस सबके लिए दोषी मानता है। राही भी अपना इलाज कराने और अपनी लाइफस्टाइल में चेंज करने की बात कहेगी। वहीं गौतम मन ही मन यह सोच रहा होगा कि अच्छा हुआ राही मां नहीं बन सकती, अब उसके और राजा के बच्चे के बीच प्रॉपर्टी का बंटवारा होगा।
माही को है प्रेम पर पूरा शक
उधर शाह निवास में अनुपमा बहुत परेशान होगी। वजह होगा उसके कॉम्पटिशन में हिस्सा नहीं ले पाने का खतरा। माही शंका जताएगी कि उसे लग रहा है प्रेम ने फॉर्म चोरी करके फाड़ दिया। अनुपमा को लेकिन प्रेम पर पूरा भरोसा होगा, वह कहेगी कि प्रेम इस तरह की हरकत नहीं कर सकता। इस पर माही अनुपमा को समझाएगी कि कैसे प्रेम ने हाल ही में ऐसी कई घटिया चीजें की हैं। दोनों बैठकर इस उम्मीद में दिग्विजय का इंतजार करने लगेंगी कि शायद वो कोई अच्छी खबर लेकर आएगा। आकर दिग्विजय बताएगा कि सेंटर वालों को फॉर्म का कुछ पता नहीं है। इधर अनुपमा और प्रेम दोनों को आकृति के बारे में अजीब सपना आता है। दोनों इसका अपने हिसाब से मतलब निकालेंगे।
परी करेगी राही से यह वादा
शाह परिवार में हंसमुख और लीला की सालगिरह की तैयारियों में लगे होंगे। लीला खुश होगी कि उसे उसकी दूरबीन वापस मिल गई है और हंसमुख भी लीला के लिए फूलों की माला तैयार करेगा। उधर कोठारी मेंशन में राही और परी एक दूसरे से बात करेंगे। परी कहेगी कि इस बच्चे पर उसका भी पूरा हक होगा। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही के मां नहीं बन पाने की बात किस तरह शाह निवास पहुंच जाएगी और इसके बाद क्या होगा, अनुपमा इस पर क्या और कैसे रिएक्ट करेगी उससे कहानी की आगे की दिशा तय होने वाली है। सीरिलय के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






