Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/Anuapmaa_Next_1781586737329_1781586755649_1f57d289-f9e0-4419-ad91-428ca1ad5111.jpgAnupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम की उस वक्त हालत पतली हो जाएगी, जब उसे पता चलेगा कि उसकी सभी साजिशें नाकाम हो गई हैं।
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मुकाबले का आगाज हो चुका है। अनुपमा की टीम फाइनली कुकिंग कॉम्पटिशन के लिए सिलेक्ट हो चुकी है, यह खबर जब गौतम गांधी को मिलेगी तो बिना देर किए वो प्रेम को यह ‘बैड न्यूज’ सुनाएगा। यह सुनते ही प्रेम के पांव तले जमीन खिसक जाएगा। वह हक्का-बक्का रह जाएगा और डर के मारे कांपने लगेगा। प्रेम के मन में पहला ही ख्याल यह आएगा कि आखिर यह हुआ कैसे, जब उसने अनुपमा का फॉर्म खुद चोरी करके जला दिया था। डर के मारे निढाल हो चुका प्रेम कुर्सी पर बैठ जाएगा।
डर के पारे प्रेम की सिट्टी-पिट्टी गुम
बजाए यह समझे कि आखिर प्रेम इतना डरा हुआ क्यों है, श्रुति हमेशा की तरह उसे दुश्मन और कॉम्पटिशन वाला राग सुनाना शुरू कर देगी। गौतम गांधी लेकिन समझ रहा होगा कि क्या हुआ है। वह बिना कुछ कहे बस खड़ा मुस्कुराता रहेगा। अनुपमा उधर खुशियां मना रही होगी और इधर प्रेम की डर के मारे हालत खराब है कि वह कॉम्पटिशन में कैसे चीजों को मैनेज करेगा। वह अनुपमा का मुकाबला कैसे कर पाएगा। प्रेम का डर उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ जाएगा जब श्रुति उससे कहेगी कि अनुपमा का निशाना चाहे कितना ही खराब हो, लेकिन जब बात कुकिंग की आती है तो उसके तरकश में कई तीर हैं।
पाखी-लीला को खाए जा रहा यह डर
उधर शाह निवार में लीला और पाखी की हालत भी खास अच्छी नहीं है। अनुपमा के फैसला सुना दिया है कि अगर साल भर में बंकू कुछ बनकर दिखाएगा और ईशानी का प्यार कायम रहेगा, तो वह दोनों की शादी करा देगी। यह डर पाखी और लीला को खाए जा रहा है। मन ही मन लीला सोच रही है कि अगर प्रेरणा इस घर में आ गई तो वह उसे नौकरानी बनाकर काम करवाएगी। वहीं पाखी यह सोच-सोचकर घबरा रही है कि उसकी बेटी अगर नौकर से ब्याहेगी तो उसे क्या-क्या दिन देखने पड़ेंगे। इस सबके बीच उधर अनुपमा और दिग्विजय पूरी तरह रिलैक्स हैं।
राही का साथ पाकर बढ़ेगी हिम्मत
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और दिग्विजय आराम से आंगन में बैठे चाय का लुत्फ ले रहे हैं। बिना कोई नफरत दिल में पाले वो आराम से आगे बढ़ने और कॉम्पटिशन में जीतने की प्लानिंग कर रहे हैं। कोठारी मेंशन में प्रेम का डर कुछ कम होगा जब राही आकर यह कहेगी कि जीत हमारी ही होगी। हालांकि अपनी पत्नी का साथ पाने पर भी प्रेम की नफरत की आग ठंडी नहीं पड़ेगी। तब भी वह उसके सामने यही कहेगा कि वह अपनी दुश्मन अनुपमा जोशी को धूल चटाकर ही रहेगा। राही हमेशा की तरह कुछ नहीं बोलेगी और अपने सामने अपनी मां की बेइज्जती सुनती रहेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







