Home - Apple के ‘Welcome Home’ इवेंट का हुआ ऐलान, 13 अक्टूबर को लॉन्च...

Apple के ‘Welcome Home’ इवेंट का हुआ ऐलान, 13 अक्टूबर को लॉन्च हो सकते हैं नए स्मार्ट होम डिवाइस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple ने 13 अक्टूबर को होने वाले ‘Welcome Home’ इवेंट का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट में स्क्रीन वाला नया स्मार्ट होम हब, HomePod mini 2 और Apple TV 4K लॉन्च होने की उम्मीद है। नए डिवाइस में Siri AI सपोर्ट और स्मार्ट होम कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Apple ने अक्टूबर में होने वाले अपने नए इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी 13 अक्टूबर को ‘Welcome Home’ नाम से एक खास इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस बार कंपनी का फोकस नए iPhone या दूसरे स्मार्टफोन पर नहीं, बल्कि घर को स्मार्ट बनाने वाले डिवाइस पर रहने की उम्मीद है। Apple के मार्केटिंग प्रमुख Greg Joswiak ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक छोटा टीजर शेयर किया है, जिसमें ‘Welcome home. October 13’ लिखा है। इसके बाद से ही नए Apple प्रोडक्ट्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सम्बंधित सुझाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल के इस इवेंट में एक स्क्रीन वाला स्मार्ट होम हब पेश किया जा सकता है। इसके अलावा नया HomePod mini और अपडेटेड Apple TV 4K भी देखने को मिल सकता है। इन डिवाइस के AI फीचर्स और Siri के नए वर्जन के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि, Apple ने अभी तक इन प्रोडक्ट्स के नाम, कीमत और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इस इवेंट में क्या-क्या देखने को मिल सकता है।

13 अक्टूबर को होगा Apple का ‘Welcome Home’ इवेंट

Apple ने 13 अक्टूबर को होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजें हैं। कंपनी ने इसे ‘Apple Experience’ नाम दिया है। Apple के टीजर में ‘Welcome Home’ टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस बार घर से जुड़े प्रोडक्ट्स पर फोकस कर सकती है। भारतीय समय के हिसाब से यह शाम 6:30 बजे का समय है।

स्क्रीन वाला स्मार्ट होम हब हो सकता है लॉन्च

इस इवेंट का सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट Apple का नया स्मार्ट होम हब हो सकता है। इसे फिलहाल रिपोर्ट्स में HomePad या Home Hub कहा जा रहा है। कंपनी ने अभी इसका आधिकारिक नाम नहीं बताया है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस घर में रखे स्मार्ट प्रोडक्ट्स को एक जगह से कंट्रोल करने में मदद करेगा। लीक्स के मुताबिक, इस डिवाइस में करीब 6 इंच की चौकोर स्क्रीन मिल सकती है। इसे दो तरह के डिजाइन में पेश किए जाने की चर्चा है। एक वर्जन को टेबल या किचन काउंटर पर रखा जा सकेगा, जबकि दूसरे वर्जन को दीवार पर लगाया जा सकता है। टेबल पर रखे जाने वाले मॉडल में स्पीकर वाला बेस मिलने की भी उम्मीद है। स्क्रीन पर कैलेंडर, मौसम और दूसरे विजेट दिखाए जाने की भी संभावना है। Apple ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

सम्बंधित सुझाव

HomePod mini 2 में मिल सकते हैं नए फीचर्स

Apple के ‘Welcome Home’ इवेंट में नया HomePod mini भी पेश किया जा सकता है। कंपनी ने मौजूदा HomePod mini को 2020 में लॉन्च किया था। अब इसके नए वर्जन का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, HomePod mini 2 में पहले से बेहतर प्रोसेसर और नए कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नए कलर ऑप्शन भी पेश कर सकती है। नए मॉडल में Siri के AI फीचर्स को सपोर्ट देने के लिए हार्डवेयर में बदलाव किए जाने की संभावना है। HomePod mini एक छोटा स्मार्ट स्पीकर है, जिसका इस्तेमाल म्यूजिक सुनने, Siri से सवाल पूछने और स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। नए मॉडल में क्या बदलाव होंगे और इसकी कीमत कितनी होगी, इसका पता इवेंट में ही चल सकेगा।

नया Apple TV 4K भी हो सकता है पेश

Apple के इवेंट में नए Apple TV 4K की एंट्री की भी उम्मीद है। मौजूदा Apple TV 4K मॉडल 2022 में आया था। ऐसे में इसके नए वर्जन को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। लीक्स के मुताबिक, नए मॉडल में ज्यादा तेज प्रोसेसर, बेहतर कनेक्टिविटी और अधिक RAM मिल सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में A19 या A19 Pro चिप दिए जाने की संभावना भी जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ Siri Remote में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। Apple TV 4K की मदद से यूजर्स टीवी पर ऑनलाइन वीडियो, फिल्में और दूसरी स्ट्रीमिंग सर्विस इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यह Apple के स्मार्ट होम सिस्टम के साथ भी काम करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN