Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Kalyan Jewellers News: कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर जेफरीज बुलिश है
- ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि स्टॉक की कीमतों में 46 प्रतिशत की तेजी गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना में देखने को मिल सकती है
Kalyan Jewellers News: पिछले कुछ महीनों के दौरान शेयर बाजार में जहां एक तरह उठा-पटक का दौर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ से कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई के डाटा के अनुसार पिछले 3 महीने में इस स्टॉक का दाम करीब 23.95 प्रतिशत यानी करीब 24 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस जेफरीज बुलिश है। बता दें, सोना और चांदी के ज्वैलरी के कारोबार में है।
कल्याण ज्वैलर्स टारगेट प्राइस (Kalyan Jewellers target price)
ब्रोकरेज हाउस जेफरीज के अनुसार कंपनी के शेयरों की कीमतों में 46 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल सकती है। जेफरीज ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों के लिए 830 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जेफरीज ने कंपनी के हायपर लोकल विस्तार की तारीफ की है। इंटरनेशनल ब्रोकरेज ने कहा है कि कंपनी अक्रामक कैपिटल आवंटन की जगह नपा-तुला कदम उठा रही है।
आज शेयरों में गिरावट (Kalyan Jewellers share price)
बीएसई में आज शुक्रवार को कल्याण ज्वैलर्स के शेयर 555.25 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 560.40 रुपये के स्तर पर भी पहुंचने में सफल रहा। लेकिन 10.41 मिनट पर स्टॉक की वैल्यू 0.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद 551.25 रुपये के स्तर पर आ गई।
कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का लॉन्ग टर्म में कैसा प्रदर्शन? (Kalyan Jewellers share performance)
बीते 6 महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 23.79 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का दाम 14.26 प्रतिशत बढ़ा है। बीते एक साल में सेंसेक्स इंडेक्स में 11.88 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, दो साल में इस ज्वैलरी बेचने वाली कंपनी के शेयरों का दाम 23 प्रतिशत गिरा है।
3 साल में कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का दाम 119 प्रतिशत और 5 साल में स्टॉक 608 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में सेंसेक्स इंडेक्स में 20.52 प्रतिश की तेजी दर्ज की गई है।
डिविडेंड भी देती आ रही है कंपनी
पिछले साल नवंबर के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। कंपनी ने एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 62.86 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 37.14 प्रतिशत है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




