Home - Apple का धांसू ऑफर: MacBook Pro पर ₹15,000 और iPhone 18 Pro...

Apple का धांसू ऑफर: MacBook Pro पर ₹15,000 और iPhone 18 Pro पर ₹7000 तक का कैशबैक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple ने फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों के लिए नए ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी के इस ऑफर में iPhone, MacBook और दूसरे Apple डिवाइस पर चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। इस सेल में सबसे ज्यादा फायदा लेटेस्ट MacBook Pro पर मिल रहा है, जहां ग्राहक को 15,000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर 7,000 रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक उपलब्ध है।

Apple ने इन डिवाइस की कीमतों में सीधे कटौती नहीं की है। यानी वेबसाइट पर दिखाई गई कीमत वही रहेगी, लेकिन बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर कैशबैक मिलेगा जिससे डिवाइस की कीमत थोड़ी कम लगेगी। Apple के मुताबिक American Express, Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड इस ऑफर के लिए योग्य हैं। इसके अलावा ज्यादातर प्रमुख बैंकों के जरिए 6 महीने तक No Cost EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। iPhone खरीदने वालों को ट्रेड-इन का ऑप्शन भी मिलेगा। वहीं Mac खरीदते समय पुराने कंप्यूटर को एक्सचेंज करके उसकी वैल्यू नई खरीदारी में इस्तेमाल की जा सकती है। ऐसे में Apple का यह ऑफर सिर्फ कैशबैक तक सीमित नहीं है।

Apple ने लॉन्च किए नए फेस्टिव ऑफर

फेस्टिव सीजन से पहले Apple ने भारत में अपने लेटेस्ट iPhone और Mac मॉडल पर ऑफर शुरू किए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर मिलने वाले इस ऑफर में बैंक कार्ड से भुगतान करने पर इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। अधिकतम 15,000 रुपए का कैशबैक MacBook Pro पर मिल रहा है। iPhone की बात करें तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर 7,000 रुपए तक का कैशबैक है। वहीं iPhone Air पर 5,000 रुपए, iPhone 17 और iPhone 17e पर 1,000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है।

iPhone 18 सीरीज की डील

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भी इस ऑफर में शामिल किया गया है। iPhone 18 Pro का 256GB मॉडल भारत में ₹1,64,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपए है। अगर ग्राहक को पूरा 7,000 रुपए कैशबैक मिलता है तो iPhone 18 Pro की प्रभावी कीमत 1,57,900 रुपए और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,72,900 रुपए रह जाती है।

MacBook Pro पर सबसे ज्यादा ₹15,000 का फायदा

Apple के इस ऑफर में सबसे बड़ा कैशबैक MacBook Pro पर मिल रहा है। लेटेस्ट MacBook Pro मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को 15,000 रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। भारत में 14-inch MacBook Pro M5 Pro मॉडल की शुरुआती कीमत 2,49,900 रुपए है, जबकि 16-inch M5 Pro मॉडल 2,99,900 रुपए से शुरू होता है। 14-inch MacBook Pro M5 मॉडल की शुरुआती कीमत 1,89,900 रुपए है। अगर ग्राहक को पूरा 15,000 रुपए कैशबैक मिलता है तो इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः 2,34,900 रुपए, 2,84,900 रुपए और 1,74,900 रुपए हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN