Home - Apple के फोल्डेबल iPhone की स्क्रीन टूटी तो मिलेगा दूसरा फोन? कंपनी...

Apple के फोल्डेबल iPhone की स्क्रीन टूटी तो मिलेगा दूसरा फोन? कंपनी ने बताया तरीका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की इनर स्क्रीन में दरारें आने और डिस्प्ले खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं। कंपनी ने माना है कि उसके कुछ डिवाइस इस समस्या से प्रभावित हैं और ऐसे यूजर्स को AppleCare से कांटेक्ट करने की सलाह दी है। 

Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद से ही इस फोन की इनर स्क्रीन में दरारें आने और डिस्प्ले खराब होने की शिकायतें सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फोन की स्क्रीन पर क्रैक और लाइनें दिखाई हैं। खास बात यह है कि कई शिकायतों में स्क्रीन के उसी हिस्से में खराबी नजर आई है, जहां से फोन मुड़ता है। इस मामले पर अब Apple ने भी प्रतिक्रिया दी है। कंपनी का कहना है कि iPhone Duo की इनर डिस्प्ले से जुड़ी समस्या कुछ डिवाइस में देखने को मिली है। प्रभावित यूजर्स को AppleCare से संपर्क करने की सलाह दी गई है, ताकि रिप्लेसमेंट के बारे में मदद मिल सके। कंपनी के मुताबिक, जिन ग्राहकों के फोन की डिस्प्ले में खराबी आ रही है, वे रिप्लेसमेंट (दूसरे फोन) के लिए AppleCare से संपर्क कर सकते हैं।

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि iPhone Duo Apple का पहला फोल्डेबल फोन है और इसके डिजाइन को लेकर काफी उम्मीदें थीं। फोल्डेबल फोन में स्क्रीन और हिंज सबसे अहम हिस्से होते हैं। ऐसे में शुरुआती दिनों में ही डिस्प्ले से जुड़ी शिकायतें सामने आना कंपनी के लिए चिंता का विषय बन सकता है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि कुल कितने फोन इस समस्या से प्रभावित हैं और इसके पीछे असली वजह क्या है। Apple ने भी खराबी का तकनीकी कारण स्पष्ट नहीं किया है।

iPhone Duo की स्क्रीन में क्या समस्या आ रही है?

iPhone Duo की स्क्रीन को लेकर इस वीकेंड पर सोशल मीडिया पर कुछ शिकायतें सामने आईं। कुछ यूजर्स ने फोन की इनर डिस्प्ले पर दरारें और लाइनें दिखाई हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई मामलों में खराबी स्क्रीन के बीच वाले हिस्से में नजर आई, जहां फोन को मोड़ा जाता है। कुछ यूजर्स ने फोन को खोलने या बंद करने के दौरान आवाज आने के बाद स्क्रीन पर खराबी दिखने की बात भी कही है।

Apple ने क्या कहा?

Apple ने माना है कि iPhone Duo की इनर स्क्रीन से जुड़ी समस्या कुछ डिवाइस में सामने आई है। कंपनी ने प्रभावित ग्राहकों को AppleCare से कांटेक्ट करने की सलाह दी है। Apple का कहना है कि जिन यूजर्स के फोन की डिस्प्ले में समस्या आ रही है, वे रिप्लेसमेंट के लिए सहायता ले सकते हैं। Apple ने स्क्रीन टूटने या खराब होने की असली वजह भी स्पष्ट नहीं की है। इसलिए फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि मामला किसी शुरुआती बैच में मैन्युफैक्चरिंग की खराबी से जुड़ा है या फोन के डिजाइन के किसी हिस्से में दिक्कत है।

स्क्रीन खराब होने पर यूजर्स को क्या करना चाहिए?

अगर आपके iPhone Duo की इनर स्क्रीन पर दरार आ गई है, रंगीन लाइनें दिखाई दे रही हैं या डिस्प्ले ठीक से काम नहीं कर रही है, तो सबसे पहले AppleCare से संपर्क करें। कंपनी की ओर से प्रभावित डिवाइस के लिए रिप्लेसमेंट की बात कही गई है, लेकिन आपके फोन पर कौन-सी शर्तें लागू होंगी, इसकी पुष्टि आधिकारिक सपोर्ट से करना जरूरी है।

फोन की स्क्रीन पर आई दरारों की तस्वीरें ले लें और खरीदारी से जुड़ा बिल या दूसरे जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें। फोन को बार-बार खोलने और बंद करने से बचें, खासकर तब जब हिंज से आवाज आ रही हो या स्क्रीन पर नई दरारें दिखाई दे रही हों। AppleCare से संपर्क करते समय समस्या कब सामने आई और फोन किस तरह इस्तेमाल किया जा रहा था, इसकी सही जानकारी दें। रिपोर्ट में इस खास समस्या के लिए प्रभावित फोन बदलने की सुविधा का जिक्र है, लेकिन हर तरह की स्क्रीन टूटने या नुकसान पर एक जैसी शर्तें लागू होंगी, ऐसा मानना सही नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN