Home - Apple Event 2026: मुड़ने वाला iPhone आज होगा लॉन्च, ऐसे लाइव देख...

Apple Event 2026: मुड़ने वाला iPhone आज होगा लॉन्च, ऐसे लाइव देख सकते हैं लॉन्च इवेंट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple का लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को रात 10:30 बजे भारत में शुरू होगा, जिसमें iPhone 18 Pro सीरीज के साथ फोल्डेबल iPhone, नई Apple Watch और AirPods आ सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple का साल का सबसे बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट अब बस कुछ घंटे दूर है। कंपनी 9 सितंबर, 2026 को अपने खास ‘Surprise and shine’ इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह नए CEO जॉन टर्नस की लीडरशिप में Apple का पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च है। कंपनी ने लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक इस बार फोल्डेबल iPhone के साथ कई दूसरे बड़े डिवाइस भी देखने को मिल सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

इवेंट में सबसे बड़ा हाइलाइट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए Pro मॉडल्स में डिजाइन, कैमरा और बैटरी से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। छोटे Dynamic Island, बेहतर कैमरा सिस्टम और ज्यादा बड़ी बैटरी जैसे अपग्रेड की चर्चा है। दोनों फोन में नई जेनरेशन का चिप भी मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस बार एक बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि Apple इवेंट में वनीला iPhone 18 को लॉन्च ना करे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी बेस मॉडल को बाद में, साल 2027 के शुरुआती महीनों में पेश कर सकती है।

पहली बार फोल्डेबल iPhone की एंट्री?

ऐपल इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज Apple का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। लंबे समय से Apple के फोल्डेबल फोन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और अब कंपनी इसे आधिकारिक तौर पर पेश कर सकती है। लीक्स के मुताबिक यह डिवाइस किताब की तरह खुलने वाले फॉर्म फैक्टर में आ सकता है। इसका डिजाइन प्रीमियम होगा और कीमत भी सामान्य iPhone मॉडल्स की तुलना में काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है।

कुछ रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 2,500 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 2.36 लाख रुपये) से ज्यादा होने का अंदाजा लगाया गया है। हालांकि Apple ने अभी तक फोल्डेबल iPhone की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सम्बंधित सुझाव

Apple Watch की नई सीरीज

iPhone के साथ Apple Watch की नई जेनरेशन भी इवेंट में दिखाई दे सकती है। रिपोर्ट्स में Apple Watch Series 12 और नई Apple Watch Ultra को संभावित लॉन्च के तौर पर बताया जा रहा है। नई वॉच में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग से जुड़े नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Apple Watch के डिजाइन, नए कलर और बैंड्स में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

नए AirPods भी हो सकते हैं लॉन्च

Apple इस इवेंट में नए AirPods भी पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल में नया चिपसेट और हेल्थ से जुड़े सेंसर मिलने की संभावना है। हालांकि कैमरा वाले AirPods को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऐसा प्रोडक्ट 2027 तक ही आ सकता है, इसलिए इस साल के इवेंट में उसके लॉन्च की उम्मीद कम है।

भारत में कितने बजे शुरू होगा Apple Event?

Apple का ‘Surprise and shine’ इवेंट 9 सितंबर, 2026 को रात 10:30 बजे से शुरू होगा। अमेरिका में यह आयोजन सुबह 10 बजे Pacific Time पर शुरू होगा। आप इस इवेंट को घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। Apple के मुताबिक लाइव स्ट्रीमिंग Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और YouTube Live पर की जाएगी। इवेंट के बाद इसका रिप्ले भी देखा जा सकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN