Home - Apple iPhone 18 में करने जा रहा बड़ा बदलाव, लीक तस्वीरों में...

Apple iPhone 18 में करने जा रहा बड़ा बदलाव, लीक तस्वीरों में दिखा नया कैमरा डिजाइन

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple iPhone 18 का कैमरा डिजाइन बदल सकता है। लीक तस्वीरों में फोन के पीछे चौड़ा कैमरा मॉड्यूल दिखाई दिया है, जबकि इसमें दो रियर कैमरे वर्टिकल तरीके से लगे हो सकते हैं।

Apple के अगले स्टैंडर्ड iPhone को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। iPhone 18 की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें फोन का पिछला डिजाइन मौजूदा मॉडल से अलग नजर आता है। सबसे बड़ा बदलाव इसके कैमरा मॉड्यूल में दिखाई दे रहा है। iPhone 17 में दो रियर कैमरे पीछे की तरफ वर्टिकल में एक छोटे मॉड्यूल के अंदर दिखाई देते हैं, जबकि लीक तस्वीरों में iPhone 18 के कैमरा मॉड्यूल को फोन के ऊपरी हिस्से में ज्यादा चौड़ा दिखाया गया है। इसमें दोनों कैमरे वर्टिकल तरीके से ही रखे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नए डिजाइन में कैमरों के साथ फ्लैश और अन्य सेंसर के लिए भी जगह दिखाई देती है। लीक तस्वीरों में सिल्वर, पिंक और डार्क ब्लू जैसे कलर भी नजर आए हैं, लेकिन इन रंगों की ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है।

iPhone 18 में ऐसा दिख सकता है नया कैमरा मॉड्यूल

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, सामने आई तस्वीरों में iPhone 18 के पीछे कैमरे के लिए चौड़ा मॉड्यूल दिखाया गया है। यह फोन के ऊपरी हिस्से में एक तरफ से दूसरी तरफ तक फैला हुआ नजर आता है। इसके अंदर दोनों कैमरे एक के नीचे एक लगे हुए दिखाई देते हैं। फ्लैश और दूसरे सेंसर के लिए भी इसी हिस्से में जगह दिखाई गई है। अगर Apple स्टैंडर्ड iPhone 18 में ऐसा डिजाइन अपनाता है, तो फोन का पिछला लुक iPhone 17 से काफी अलग हो सकता है।

iPhone 18 में मिल सकते हैं दो 48MP कैमरे

कैमरे की बात करें तो लीक रिपोर्ट में iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। फिलहाल फोन में अलग से टेलीफोटो कैमरा मिलने की जानकारी नहीं है। यह भी ध्यान रखें कि ये कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक पर बेस्ड हैं। Apple की ओर से अभी स्टैंडर्ड iPhone 18 के कैमरे की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सिल्वर, पिंक और डार्क ब्लू कलर में दिखा फोन

लीक तस्वीरों में फोन को सिल्वर, पिंक और डार्क ब्लू जैसे रंगों में दिखाया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Apple स्टैंडर्ड iPhone 18 के लिए कई कलर ऑप्शन पर विचार कर सकता है। हालांकि, इन रंगों की पुष्टि नहीं हुई है और कंपनी लॉन्च के समय अलग रंग भी पेश कर सकती है।

iPhone 18 में मिल सकती है Apple की A20 चिप

iPhone 18 के प्रोसेसर को लेकर भी चर्चा है। रिपोर्ट्स में स्टैंडर्ड iPhone 18 में Apple की A20 चिप मिलने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। नई चिप मिलने पर फोन की स्पीड, बैटरी के यूज और AI से जुड़े फीचर्स में सुधार देखने को मिल सकता है।

कब लॉन्च हो सकता है iPhone 18?

Apple इस बार अपने iPhone लॉन्च शेड्यूल में बदलाव कर सकता है। कंपनी iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone Duo को पेश कर चुकी है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 को 2027 के पहले क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN