Home - Apple TV 4K और HomePod mini 2 भारत में लॉन्च, Siri AI...

Apple TV 4K और HomePod mini 2 भारत में लॉन्च, Siri AI के साथ मिलेंगे नए फीचर्स; जानें कीमत

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऐपल ने भारत में Apple TV 4K (4th Generation) और HomePod mini 2 को पेश कर दिया है। नए डिवाइस में Siri AI, बेहतर परफॉर्मेंस, Sound Glow और सराउंड साउंड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ऐपल ने भारत में अपने नए स्मार्ट होम और एंटरटेनमेंट डिवाइस Apple TV 4K (4th Generation) और HomePod mini 2 लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों डिवाइस में कंपनी ने Siri AI के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और स्मार्ट होम कंट्रोल पर फोकस किया है। नए Apple TV 4K में A19 चिप दी गई है, जबकि HomePod mini 2 में बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ नया Sound Glow फीचर मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इन डिवाइस की मदद से यूजर्स घर में मनोरंजन और स्मार्ट होम कंट्रोल का बेहतर एक्सपीरियंस हासिल कर सकेंगे। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

ऐपल के नए डिवाइस उन यूजर्स के लिए खास हो सकते हैं, जो पहले से कंपनी के इकोसिस्टम का इस्तेमाल करते हैं और अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं। नए Apple TV 4K और HomePod mini 2 की भारतीय मार्केट में कीमत और उपलब्धता की जानकारी सामने आ गई है।

Apple TV 4K और HomePod mini 2 की कीमत

Apple TV 4K (4th Generation) की भारत में कीमत 39,900 रुपये रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जबकि इसकी सेल 13 नवंबर से शुरू होगी। वहीं, HomePod mini 2 की कीमत 18,900 रुपये है। इसे भी 13 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, जबकि इसकी सेल 30 अक्टूबर से शुरू होगी। नया स्मार्ट स्पीकर पिंक, ग्रीन, ब्लू, व्हाइट और मिडनाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Apple TV 4K में क्या है खास?

नया Apple TV 4K A19 चिप के साथ आता है। ऐपल का दावा है कि यह चिप पिछली जनरेशन के मुकाबले 50 प्रतिशत तक तेज CPU परफॉर्मेंस और दोगुनी GPU परफॉर्मेंस देती है। इससे ऐप्स के बीच स्विच करना, मेन्यू नेविगेट करना और कंटेंट स्ट्रीम करना पहले से ज्यादा स्मूद हो सकता है। इसमें AV1 डिकोडर भी दिया गया है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बेहतर एफिशिएंसी मिल सकती है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत Siri AI है। यूजर्स बोलकर फिल्में और टीवी शो खोज सकेंगे और कंटेंट से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे। इसके अलावा, Apple TV 4K में तीन फार-फील्ड माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स रिमोट उठाए बिना भी Siri से बात कर सकते हैं।

इसके नए Siri Remote में Find My सपोर्ट दिया गया है। इससे रिमोट खो जाने पर उसे ढूंढना आसान होगा। डिवाइस को स्मार्ट होम हब के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे कंपैटिबल स्मार्ट डिवाइस और ऑटोमेशन कंट्रोल किए जा सकते हैं।

HomePod mini 2 में मिलेंगे नए ऑडियो फीचर्स

HomePod mini 2 में ऐपल की S10 चिप दी गई है। इसमें 360-डिग्री ऑडियो सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने बेहतर साउंड के लिए कम्प्यूटेशनल ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो म्यूजिक प्लेबैक के दौरान साउंड को रियल टाइम में ऑप्टिमाइज करती है। यूजर्स इस स्पीकर को अकेले, स्टीरियो पेयर में या मल्टीरूम ऑडियो सेटअप के हिस्से के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसका नया Sound Glow फीचर म्यूजिक के साथ स्पीकर के ऊपरी हिस्से पर लाइटिंग इफेक्ट दिखाता है। यह लाइट म्यूजिक के बास और ट्रेबल के हिसाब से चमकती है। इसके अलावा, यूजर्स बारिश जैसी साउंडस्केप सेटिंग चुनकर कमरे में अलग तरह का माहौल बना सकते हैं। HomePod mini 2 को Apple TV 4K के साथ इस्तेमाल करके चार स्पीकर वाला सराउंड साउंड सेटअप भी बनाया जा सकता है। इससे घर में मूवी देखने और गेमिंग के दौरान बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN