Home - Apple Watch में होगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव! स्क्रीन ही...

Apple Watch में होगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव! स्क्रीन ही हटा देगा Apple

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple भविष्य की Apple Watch को बिना स्क्रीन के लाने के बारे में सोच रहा है, जिससे स्मार्टवॉच का पूरा एक्सपीरियंस बदल सकता है। कंपनी हेल्थ-फोकस्ड वियरेबल्स के कई विकल्पों पर भी काम कर रही है।

Apple अपने लोकप्रिय वियरेबल Apple Watch को लेकर भविष्य में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ऐसे नए वियरेबल्स के आइडिया पर काम कर रही है, जिनमें स्क्रीन ही नहीं होगी। अगर यह प्रयोग असली प्रोडक्ट में बदलता है, तो यह Apple Watch के मौजूदा डिजाइन और इस्तेमाल के तरीके में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

सम्बंधित सुझाव

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple की इंडस्ट्रियल डिजाइन टीम करीब एक साल से भविष्य की Apple Watch के लिए अलग-अलग डिजाइन और फॉर्म फैक्टर पर विचार कर रही है। इनमें अलग-अलग डिस्प्ले साइज और टेक्नोलॉजी के अलावा पूरी तरह स्क्रीनलेस वियरेबल का विकल्प भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि, अभी Apple ने इनमें से किसी डिजाइन को अंतिम रूप नहीं दिया है।

कैसी हो सकती है बिना स्क्रीन वाली Apple Watch?

मौजूदा Apple Watch में स्क्रीन सबसे अहम हिस्सा है। यूजर्स इसी के जरिए नोटिफिकेशन देखते हैं, ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, हेल्थ और फिटनेस डेटा चेक करते हैं और कई दूसरे काम सीधे कलाई से कर लेते हैं। स्क्रीन हटने के बाद इस तरह के वियरेबल का फोकस स्मार्टफोन जैसे अनुभव से हटकर हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग पर ज्यादा हो सकता है।

हालांकि, स्क्रीनलेस Apple Watch किस तरह काम करेगी, इसका अभी कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे डिवाइस में डेटा देखने और नोटिफिकेशन पाने के लिए iPhone, वॉइस इंटरैक्शन, ऑडियो फीडबैक या किसी दूसरे तरीके का इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल ये संभावनाएं हैं और Apple की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सम्बंधित सुझाव

Oura और Whoop जैसे डिवाइस से इंस्पायर?

Apple का यह एक्सपेरिमेंट वियरेबल मार्केट में बदलती पसंद से जुड़ा हो सकता है। Oura जैसे स्मार्ट रिंग और Whoop जैसे फिटनेस बैंड उन यूजर्स के बीच लोकप्रिय हुए हैं, जिन्हें हेल्थ, फिटनेस और स्लीप ट्रैकिंग तो चाहिए, लेकिन हर समय एक और स्क्रीन नहीं चाहिए। ऐसे डिवाइस छोटे होते हैं और मुख्य रूप से स्वास्थ्य एवं फिटनेस डेटा पर फोकस करते हैं।

Apple भी इसी दिशा में आगे बढ़कर ऐसा वियरेबल तैयार करने की संभावना तलाश रहा है, जो पारंपरिक स्मार्टवॉच की बजाय हेल्थ और फिटनेस सेंसर पर ज्यादा निर्भर हो। इससे यूजर्स को लगातार नोटिफिकेशन और ऐप्स देखने की आदत से भी दूर रखा जा सकता है।

सिर्फ स्क्रीनलेस मॉडल ही नहीं, कई विकल्पों पर विचार

रिपोर्ट में Apple की ओर से भविष्य की Apple Watch के लिए कई अन्य डिजाइन पर विचार किए जाने की बात भी कही गई है। कंपनी अलग-अलग डिस्प्ले साइज और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ गोल डिस्प्ले वाले मॉडल पर भी विचार कर सकती है। इसके अलावा मौजूदा Apple Watch Ultra से भी ज्यादा प्रीमियम मॉडल और Apple Watch SE से नीचे एक किफायती मॉडल लाने की संभावना बताई गई है।

कंपनी भविष्य के मॉडल्स में सिरेमिक केस, नए कलर और अतिरिक्त स्ट्रैप जैसे विकल्पों पर भी काम कर सकती है। इससे संकेत मिलता है कि Apple सिर्फ एक नए मॉडल पर नहीं, बल्कि Apple Watch की पूरी रेंज के भविष्य को लेकर अलग-अलग संभावनाओं पर प्रयोग कर रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN