Home - Apple का बड़ा दांव! 1 करोड़ Foldable iPhone बेचने की तैयारी कर...

Apple का बड़ा दांव! 1 करोड़ Foldable iPhone बेचने की तैयारी कर रही कंपनी, जानें कितनी होगी कीमत?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple अपने पहले Foldable iPhone को लॉन्च करने जा रहा है। खास बात यह है कि कंपनी ने करीब 1 करोड़ Foldable iPhone बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone होगा। आखिर Apple को इतनी बड़ी डिमांड की उम्मीद क्यों है।

फोल्डेबल फोन की डिमांड अब काफी बढ़ गई है। Samsung, Google, Honor, Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियां पहले ही इस सेगमेंट में कई डिवाइस लॉन्च कर चुकी हैं। Apple भी अब तक इस रेस में है। Apple ने अपने पहले Foldable iPhone के लिए करीब 1 करोड़ (10 Million) यूनिट तैयार करने की प्लानिंग की है। माना जा रहा है कि Apple अपने इस प्रीमियम डिवाइस को लेकर काफी भरोसे में है और उसे लॉन्च के बाद जबरदस्त डिमांड मिलने की उम्मीद है। यह सिर्फ Apple का पहला Foldable iPhone ही नहीं, बल्कि कंपनी का सबसे महंगा iPhone भी हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Apple अपने पहले Foldable iPhone को 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में पेश कर सकता है।

Apple ने लॉन्च से पहले क्यों बढ़ाया प्रोडक्शन

रिपोर्ट के अनुसार Apple ने अपने सप्लाई चेन पार्टनर्स को लगभग 10 Million Foldable iPhone तैयार करने की प्लानिंग पर काम शुरू करने के लिए कहा है। इससे पहले माना जा रहा था कि कंपनी 70 से 80 लाख यूनिट ही तैयार करेगी। इससे साफ संकेत मिलता है कि Apple को अपने पहले Foldable iPhone की डिमांड पर पूरा भरोसा है। कंपनी लॉन्च के बाद स्टॉक की कमी से बचना चाहती है।

Apple हमेशा किसी नई कैटेगरी में तभी एंट्री करता है, जब उसे लगता है कि टेक्नोलॉजी पूरी तरह तैयार हो चुकी है। कंपनी ने Foldable फोन लॉन्च करने में कई साल लगाए क्योंकि वह स्क्रीन पर पड़ने वाली क्रीज, हिंज की मजबूती और डिवाइस की क्वालिटी जैसी समस्याओं को बेहतर तरीके से हल करना चाहती थी। माना जा रहा है कि अब Apple को लगता है कि उसका Foldable iPhone दूसरे ब्रांड्स से अलग अनुभव देगा।

ऐसा होगा Foldable iPhone का डिजाइन और फीचर्स

लीक्स के मुताबिक Apple का पहला Foldable iPhone बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ आ सकता है, यानी यह Samsung Galaxy Z Fold सीरीज की तरह खुलने वाला फोन हो सकता है। फोन बंद होने पर सामान्य iPhone जैसा दिखेगा, जबकि खोलने पर बड़ी डिस्प्ले का अनुभव मिलेगा। Apple स्क्रीन की क्रीज को काफी हद तक कम करने की कोशिश कर रहा है, ताकि डिस्प्ले ज्यादा प्रीमियम लगे।

Apple के पहले Foldable iPhone में करीब 7.8 इंच की इनर OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि बाहर की तरफ लगभग 5.5 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें Apple का लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट मिल सकता है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर AI प्रोसेसिंग देगा। फोन में 48MP का डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड या टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है। Apple कैमरा क्वालिटी पर हमेशा फोकस करता है, इसलिए इस Foldable iPhone में भी लो-लाइट फोटोग्राफी, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और एडवांस AI कैमरा फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। Apple इस Foldable iPhone में Face ID की जगह साइड-माउंटेड Touch ID दे सकता है।

कीमत सुनकर चौंक सकते हैं आप

Foldable स्मार्टफोन पहले से ही प्रीमियम कैटेगरी में आते हैं और Apple का यह पहला Foldable iPhone भी सस्ता नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 2,000 डॉलर से 2,500 डॉलर के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में टैक्स और अन्य चार्ज जोड़ने के बाद इसकी कीमत करीब 1.8 लाख से 2.2 रुपए लाख तक पहुंच सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN