Home - Lava ला रहा नया ‘Virat Smartphone’, भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी...

Lava ला रहा नया ‘Virat Smartphone’, भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया टीज, यूजर्स बोले- इंतजार रहेगा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Lava ने अपने नए Lava Virat स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। हालांकि अभी फीचर्स और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन दमदार डिजाइन और नए फीचर्स के साथ आएगा।

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava पिछले कुछ समय से लगातार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी ने एक और नए स्मार्टफोन की झलक दिखाकर यूजर्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। Lava ने आधिकारिक तौर पर अपने नए Lava Virat स्मार्टफोन को टीज कर दिया है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने फोन के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन टीजर के बाद टेक मार्केट में इसकी चर्चा तेज हो गई है। ‘Lava Virat’ नाम भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। पिछले कुछ सालों में Lava ने अपने कई स्मार्टफोन के जरिए यह दिखाया है कि कम कीमत में भी अच्छे फीचर्स दिए जा सकते हैं। ऐसे में अब सभी की नजर Virat स्मार्टफोन पर है।

Lava ने आधिकारिक तौर पर किया टीज

Lava ने सोशल मीडिया और अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर Lava Virat नाम से नए स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। कंपनी ने अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन इतना साफ हो गया है कि नया फोन जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देगा। फिलहाल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी धीरे-धीरे इसके फीचर्स भी सामने लाएगी। कंपनी ने टीज़र में यह भी कन्फर्म कर दिया है कि लावा का नया फोन इस बार ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।

‘Virat’ नाम की हो रही चर्चा

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा फोन के नाम को लेकर हो रही है। Lava ने अपने नए डिवाइस का नाम Virat रखा है, जो ताकत, भरोसे और दमदार परफॉर्मेंस का संकेत देता है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस नाम को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। Lava ने अभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, उम्मीद की जा रही है कि इसमें बड़ी डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी, दमदार प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी मिल सकती है। Lava क्लीन एंड्रॉयड अनुभव और समय पर अपडेट देने पर भी फोकस कर रहा है।

डिजाइन पर रहेगा खास फोकस

टीजर से यह साफ है कि Lava इस फोन को प्रीमियम लुक देने की कोशिश कर रहा है। फोन में स्लिम डिजाइन, आकर्षक कैमरा मॉड्यूल और नए कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। कंपनी पिछले कुछ लॉन्च में डिजाइन पर खास ध्यान देती रही है और Virat में भी यही देखने को मिल सकता है। Lava इसे मिड-रेंज या बजट 5G सेगमेंट में उतार सकता है। अब यूजर्स को इसके प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और कीमत का इंतजार है। उम्मीद है कि लॉन्च के करीब आते-आते Lava सभी फीचर्स का खुलासा करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN