Home rss sports hindi Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: आज भारत का गोल्ड से...

Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: आज भारत का गोल्ड से खुला खाता, महिला तीरंदाजी टीम ने किया कमाल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: आज एशियन गेम्स 2026 में भारत के हाथ एक मेडल लग चुका है। भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने कमाल किया। भारत के कुल पदकों की संख्या 50 के पार है। 

Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 का आज 12वां दिन है। एक बार फिर भारत के अनेक एथलीट अलग-अलग स्पर्धा में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भारत को बुधवार को अब तक एक मेडल मिला, जो गोल्ड है। भारत ने स्क्वैश में मेडल कर लिया है। भारत ने सिंगापुर को 2-0 से हराकर महिला टीम इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अनाहत और तन्वी ने अपने-अपने मैच 2-0 से जीते। भारत के खाते में फिलहाल सात गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारत के कुल पदकों की संख्या 53 हो गई है। भारत पदक तालिका में अभी सातवें पायदान पर है।

तीरंदाजी टीम का गोल्ड पर निशाना

भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने बुधवार को यहां विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को हराकर एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन को 238-234 से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने इस उपलब्धि के दौरान दक्षिण कोरिया के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। चीन की टीम में वुनियर, यूए वांग और फांगयाओ वेई शामिल थीं जिन्होंने रजत पदक जीता। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दक्षिण कोरिया की पार्क जंगयून, पार्क येरीन और कांग योनसेओ की टीम ने चीनी ताइपे को हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।

भारत का 11वें दिन दो गोल्ड पर कब्जा

भारत ने मंगलवार को दो गोल्ड पर कब्जा जमाया। नीरू ढांडा नेमहिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के दौरान फाइनल में 30 में से 28 निशाने साधकर नया एशियाई रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले कोई भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट निशानेबाज एशियाई खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक नहीं जीत सकी थी। इसके साथ ही उन्होंने महाद्वीपीय खेलों में भारत के व्यक्तिगत ट्रैप स्वर्ण के लिए 48 साल का इंतजार खत्म किया। इससे पहले 1978 में रणधीर सिंह ने पुरुष ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाया था, जबकि 2010 में रोंजन सोढ़ी ने पुरुष डबल ट्रैप में व्यक्तिगत स्वर्ण जीता था।

रिले टीम ने एथलेटिस्स में किया कमाल

वहीं, महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने कई दिन का इंतजार खत्म करके एथलेटिक्स में भारत को पहला गोल्ड दिलाया। किरण पहल, एम आर पूवम्मा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिजुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम पर ट्रैक और फील्ड स्पर्धा के आखिरी दिन स्वर्ण जीता । भारतीय टीम ने तीन मिनट 29.69 सेकंड का समय निकाला । बहरीन तीन मिनट 30.21 सेकंड के साथ दूसरे और चीन तीन मिनट 31.02 सेकंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहा । भारत ने 2026 एशियाई खेलों में एथलेटिक्स में अपने अभियान का अंत 24 पदक के साथ किया जिसमें एक गोल्ड , नौ सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल थे। हांगझोउ में 2023 खेलों में भारत ने एथलेटिक्स में छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य समेत 29 पदक जीते थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN