Home rss sports hindi Asian Games 2026 में आज ऐसा है भारतीय टीमों और खिलाड़ियों का...

Asian Games 2026 में आज ऐसा है भारतीय टीमों और खिलाड़ियों का शेड्यूल, आप भी कर लीजिए नोट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Asian Games 2026 India Schedule Today: एशियन गेम्स 2026 में आज भारत के खिलाड़ियों का कार्यक्रम कैसा है? कौन कब मैदान पर उतरने वाला है? इसके बारे में जान लीजिए। 

Asian Games 2026 India Schedule Today: आइची-नागोया में जारी एशियाई खेलों का आज यानी बुधवार 23 सितंबर को पांचवां दिन है। आज बहुत सारे भारतीय खिलाड़ी मैदान में होंगे। कुछ मेडल भी आने की उम्मीद है। अभी तक 7 पदक भारत इन खेलों में अपने नाम कर चुका है, जिनमें एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। ऐसे में जान लीजिए कि आज का शेड्यूल भारतीय समयानुसार भारतीय टीमों और खिलाड़ियों का इस प्रकार है।

एशियन गेम्स 2026 में आज का शेड्यूल

बैडमिंटन

पुरुष टीम का चीन के खिलाफ सेमीफाइनल – सुबह 11:30 बजे।

मुक्केबाजी

पुरुष 80 किग्रा: अंकुश का राउंड 16 मुकाबला हम्सा वोगेल के खिलाफ – सुबह 8:30 बजे से।

कैनो स्प्रिंट

पुरुष कयाक फोर 500 मीटर: हर्षवर्धन शक्तावत, वरिंदर सिंह, एल. नाओचा सिंह ओइनाम और अरुण सिंह – हीट 1, सुबह 6:30 बजे।

महिला कैनो सिंगल 200 मीटर: मेघा प्रदीप – हीट 1, सुबह 6:50 बजे।

महिला कयाक डबल 500 मीटर: पार्वती गीता और फाइरेम्बम सोनिया देवी – हीट 1, सुबह 7:10 बजे।

पुरुष कयाक डबल 500 मीटर: प्रसन्ना कुमार सीएस और प्रोहित बराई – हीट 2, सुबह 10:40 बजे।

महिला कैनो डबल 500 मीटर: मेघा प्रदीप और एल. नेहा देवी – हीट 2, सुबह 11:00 बजे।

घुड़सवारी

इवेंटिंग व्यक्तिगत (क्रॉस कंट्री): आशीष लिमये और फवाद मिर्जा – फाइनल, दिन 2, सुबह 6:30 बजे।

तलवारबाजी

महिला फॉयल व्यक्तिगत: नाओरेम मीना देवी और जॉयस अशिता स्टालिनराज – पूल मुकाबला, सुबह 6:30 बजे से।

पुरुष सेबर व्यक्तिगत: केपी गिशो निधि और करण सिंह – पूल मुकाबला, सुबह 8:15 बजे से।

हॉकी

महिला टीम का पूल बी मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ – सुबह 11:30 बजे।

कबड्डी

महिला टीम का शुरुआती दौर, ग्रुप ए में ईरान के खिलाफ – सुबह 8:30 बजे।

पुरुष टीम का शुरुआती दौर, ग्रुप ए में बांग्लादेश के खिलाफ – सुबह 9:45 बजे।

रोइंग (नौकायन)

पुरुष सिंगल स्कल्स: बलराज पंवार – हीट 2, सुबह 5:40 बजे।

पुरुष डबल स्कल्स: सतनाम सिंह और सलमान खान – हीट 3, सुबह 6:00 बजे।

पुरुष पेयर: जसविंदर सिंह और नितिन कुमार – हीट 2, सुबह 6:50 बजे।

महिला फोर: गुरबानी कौर, पूनम, तेंदेन्थोई देवी हाओबिजाम और अलीशा एंटो – हीट 1, सुबह 7:10 बजे।

पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स: अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह और जकार खान – हीट 2, दोपहर 12:10 बजे।

पुरुष फोर: विपुल घुरड़े, सौरव कुमार, बाबू लाल यादव और योगेश कुमार – हीट 1, दोपहर 12:20 बजे।

सॉफ्ट टेनिस

पुरुष एकल: जय मीणा का क्वार्टरफाइनल मुकाबला शेरविन नुगुइट के खिलाफ – सुबह 5:30 बजे।

पुरुष एकल: जय मीणा का सेमीफाइनल (क्वालीफाई करने पर) – सुबह 8:30 बजे।

पुरुष एकल: जय मीणा का स्वर्ण पदक मुकाबला (क्वालीफाई करने पर) – दोपहर 12:15 बजे।

सेपकटकरॉ

पुरुष टीम रेगु: शुरुआती ग्रुप बी मुकाबला फिलीपींस के खिलाफ – सुबह 5:30 बजे।

निशानेबाजी

महिला एयर पिस्टल व्यक्तिगत: सुरुचि सिंह, ईशा सिंह और मनु भाकर – क्वालीफिकेशन राउंड, सुबह 6:15 बजे।

महिला एयर पिस्टल टीम: सुरुचि सिंह, ईशा सिंह और मनु भाकर – क्वालीफिकेशन राउंड, सुबह 6:15 बजे।

पुरुष स्कीट व्यक्तिगत: अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान – क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

पुरुष स्कीट टीम: अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान – क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

महिला स्कीट व्यक्तिगत: परीनाज़ धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान – क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

महिला स्कीट टीम: परीनाज़ धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान – क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

महिला एयर पिस्टल टीम: सुरुचि सिंह, ईशा सिंह और मनु भाकर – फाइनल राउंड, सुबह 9:00 बजे।

महिला स्कीट व्यक्तिगत: परीना धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान – फाइनल राउंड, दिन 3, सुबह 11:00 बजे।

पुरुष स्कीट व्यक्तिगत: अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान – फाइनल राउंड, दिन 3, दोपहर 12:30 बजे।

स्क्वाश

पुरुष एकल: अभय सिंह का राउंड 32 मुकाबला अरकाराडेट अरकाराहिरुन्या के खिलाफ – सुबह 10:30 बजे।

महिला एकल: तन्वी खन्ना का राउंड 32 मुकाबला किम दामी के खिलाफ – सुबह 11:15 बजे।

पुरुष एकल: वीर चोटरानी का राउंड 32 मुकाबला एमएस मुख्तार वकील के खिलाफ – दोपहर 12:00 बजे।

तैराकी

पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई: रोहित बेनेडिक्शन और साजन प्रकाश – हीट 2, सुबह 6:42 बजे।

पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल: अनीश सुनील कुमार गौड़ा और वेदांत माधवन – हीट 2, सुबह 7:03 बजे।

पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई: रोहित बेनेडिक्शन और साजन प्रकाश – फाइनल (क्वालीफाई करने पर), दोपहर 1:38 बजे।

पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल: अनीश सुनील कुमार गौड़ा और वेदांत माधवन – हीट 2, दोपहर 1:54 बजे।

टेबल टेनिस

मिश्रित युगल: हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े का राउंड 32 मुकाबला इस्माइल मोहम्मद और अली फाथिमाथ के खिलाफ – सुबह 6:30 बजे।

मिश्रित युगल: मानुष शाह और दिया चिताले का मुकाबला चानुल कुलप्पुवावाडु और बिमांडी स्वर्ण के खिलाफ – सुबह 7:10 बजे।

मिश्रित युगल: हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े – राउंड 16, सुबह 10:15 बजे।

मिश्रित युगल: मानुष शाह और दिया चिताले – राउंड 16, सुबह 10:15 बजे।

भारोत्तोलन

महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू – फाइनल ग्रुप ए, सुबह 10:00 बजे।

महिला 53 किग्रा: ज्ञानेश्वरी यादव – फाइनल ग्रुप ए, दोपहर 1:30 बजे।

वुशु

महिला सांडा 60 किग्रा: रोशिबिना देवी नाओरेम का सेमीफाइनल मुकाबला थानिया कुसुमानिंगत्यास के खिलाफ – दोपहर 2:30 बजे से।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN