Home rss sports hindi Asian Games Day 5 LIVE Updates: मनु भाकर फाइनल में चूकीं, कुछ...

Asian Games Day 5 LIVE Updates: मनु भाकर फाइनल में चूकीं, कुछ देर में एक्शन में होंगी मीराबाई चानू

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Asian Games 2026 Day 5 Live Updates: आज एशियन गेम्स में  भारतीय एथलीट कई इवेंट में एक्शन में नजर आने वाले हैं। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पर भी सभी की निगाहें होंगी। भारत ने अब तक सात मेडल जीते हैं।

Asian Games 2026 Day 5 Live Updates: एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में जारी है। आज (23 सितंबर) खेलों का पांचवां दिन हैं। बुधवार को भारतीय एथलीट कई इवेंट में अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगे। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू सुबह 10 बजे से एक्शन होंगी। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता था। भारत को एक बार फिर चानू से मेडल की उम्मीद होगी।भारत ने मौजूदा एशियन गेम्स में अब तक सात मेडल जीते हैं। भारत ने चार सिल्वर, दो ब्रॉन्ज जबकि एक गोल्ड पर कब्जा जमाया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को श्रीलंका को हराकर गोल्ड हासिल किया था।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट्स में भारत को कोई मेडल नहीं मिला। टीम इवेंट में भारत चौथे स्थान पर रहा। सिर्फ मनु भाकर ने ही इंडिविजुअल फाइनल में एंटी की लेकिन वह भी चूक गईं। भाकर फाइनल से बाहर हो गई हैं। उन्होंने 181.1 के स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। वह आखिरी एलिमिनेशन तक मेडल की दौड़ में बनी हुई थीं लेकिन पोडियम पर पहुंचने से चूक गईं।

आज एशियन गेम्स 2026 में भारत का शेड्यूल

बैडमिंटन

पुरुष टीम का चीन के खिलाफ सेमीफाइनल – सुबह 11:30 बजे।

मुक्केबाजी

पुरुष 80 किग्रा: अंकुश का राउंड 16 मुकाबला हम्सा वोगेल के खिलाफ – सुबह 8:30 बजे से।

कैनो स्प्रिंट

पुरुष कयाक फोर 500 मीटर: हर्षवर्धन शक्तावत, वरिंदर सिंह, एल. नाओचा सिंह ओइनाम और अरुण सिंह – हीट 1, सुबह 6:30 बजे।

महिला कैनो सिंगल 200 मीटर: मेघा प्रदीप – हीट 1, सुबह 6:50 बजे।

महिला कयाक डबल 500 मीटर: पार्वती गीता और फाइरेम्बम सोनिया देवी – हीट 1, सुबह 7:10 बजे।

पुरुष कयाक डबल 500 मीटर: प्रसन्ना कुमार सीएस और प्रोहित बराई – हीट 2, सुबह 10:40 बजे।

महिला कैनो डबल 500 मीटर: मेघा प्रदीप और एल. नेहा देवी – हीट 2, सुबह 11:00 बजे।

घुड़सवारी

इवेंटिंग व्यक्तिगत (क्रॉस कंट्री): आशीष लिमये और फवाद मिर्जा – फाइनल, दिन 2, सुबह 6:30 बजे।

तलवारबाजी

महिला फॉयल व्यक्तिगत: नाओरेम मीना देवी और जॉयस अशिता स्टालिनराज – पूल मुकाबला, सुबह 6:30 बजे से।

पुरुष सेबर व्यक्तिगत: केपी गिशो निधि और करण सिंह – पूल मुकाबला, सुबह 8:15 बजे से।

हॉकी

महिला टीम का पूल बी मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ – सुबह 11:30 बजे।

कबड्डी

महिला टीम का शुरूआती दौर, ग्रुप ए में ईरान के खिलाफ – सुबह 8:30 बजे।

पुरुष टीम का शुरूआती दौर, ग्रुप ए में बांग्लादेश के खिलाफ – सुबह 9:45 बजे।

रोइंग (नौकायन)

पुरुष सिंगल स्कल्स: बलराज पंवार – हीट 2, सुबह 5:40 बजे।

पुरुष डबल स्कल्स: सतनाम सिंह और सलमान खान – हीट 3, सुबह 6:00 बजे।

पुरुष पेयर: जसविंदर सिंह और नितिन कुमार – हीट 2, सुबह 6:50 बजे।

महिला फोर: गुरबानी कौर, पूनम, तेंदेन्थोई देवी हाओबिजाम और अलीशा एंटो – हीट 1, सुबह 7:10 बजे।

पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स: अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह और जकार खान – हीट 2, दोपहर 12:10 बजे।

पुरुष फोर: विपुल घुरड़े, सौरव कुमार, बाबू लाल यादव और योगेश कुमार – हीट 1, दोपहर 12:20 बजे।

सॉफ्ट टेनिस

पुरुष एकल: जय मीणा का क्वार्टरफाइनल मुकाबला शेरविन नुगुइट के खिलाफ – सुबह 5:30 बजे।

पुरुष एकल: जय मीणा का सेमीफाइनल (क्वालीफाई करने पर) – सुबह 8:30 बजे।

पुरुष एकल: जय मीणा का स्वर्ण पदक मुकाबला (क्वालीफाई करने पर) – दोपहर 12:15 बजे।

सेपकटकरॉ

पुरुष टीम रेगु: शुरूआती ग्रुप बी मुकाबला फिलीपींस के खिलाफ – सुबह 5:30 बजे।

निशानेबाजी

महिला एयर पिस्टल व्यक्तिगत: सुरुचि सिंह, ईशा सिंह और मनु भाकर – क्वालीफिकेशन राउंड, सुबह 6:15 बजे।

महिला एयर पिस्टल टीम: सुरुचि सिंह, ईशा सिंह और मनु भाकर – क्वालीफिकेशन राउंड, सुबह 6:15 बजे।

पुरुष स्कीट व्यक्तिगत: अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान – क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

पुरुष स्कीट टीम: अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान – क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

महिला स्कीट व्यक्तिगत: परीनाज़ धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान – क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

महिला स्कीट टीम: परीनाज़ धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान – क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

महिला एयर पिस्टल टीम: सुरुचि सिंह, ईशा सिंह और मनु भाकर – फाइनल राउंड, सुबह 9:00 बजे।

महिला स्कीट व्यक्तिगत: परीना धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान – फाइनल राउंड, दिन 3, सुबह 11:00 बजे।

पुरुष स्कीट व्यक्तिगत: अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान – फाइनल राउंड, दिन 3, दोपहर 12:30 बजे।

स्क्वाश

पुरुष एकल: अभय सिंह का राउंड 32 मुकाबला अरकाराडेट अरकाराहिरुन्या के खिलाफ – सुबह 10:30 बजे।

महिला एकल: तन्वी खन्ना का राउंड 32 मुकाबला किम दामी के खिलाफ – सुबह 11:15 बजे।

पुरुष एकल: वीर चोटरानी का राउंड 32 मुकाबला एमएस मुख्तार वकील के खिलाफ – दोपहर 12:00 बजे।

तैराकी

पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई: रोहित बेनेडिक्शन और साजन प्रकाश – हीट 2, सुबह 6:42 बजे।

पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल: अनीश सुनील कुमार गौड़ा और वेदांत माधवन – हीट 2, सुबह 7:03 बजे।

पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई: रोहित बेनेडिक्शन और साजन प्रकाश – फाइनल (क्वालीफाई करने पर), दोपहर 1:38 बजे।

पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल: अनीश सुनील कुमार गौड़ा और वेदांत माधवन – हीट 2, दोपहर 1:54 बजे।

टेबल टेनिस

मिश्रित युगल: हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े का राउंड 32 मुकाबला इस्माइल मोहम्मद और अली फाथिमाथ के खिलाफ – सुबह 6:30 बजे।

मिश्रित युगल: मानुष शाह और दिया चिताले का मुकाबला चानुल कुलप्पुवावाडु और बिमांडी स्वर्ण के खिलाफ – सुबह 7:10 बजे।

मिश्रित युगल: हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े – राउंड 16, सुबह 10:15 बजे।

मिश्रित युगल: मानुष शाह और दिया चिताले – राउंड 16, सुबह 10:15 बजे।

भारोत्तोलन

महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू – फाइनल ग्रुप ए, सुबह 10:00 बजे।

महिला 53 किग्रा: ज्ञानेश्वरी यादव – फाइनल ग्रुप ए, दोपहर 1:30 बजे।

वुशु

महिला सांडा 60 किग्रा: रोशिबिना देवी नाओरेम का सेमीफाइनल मुकाबला थानिया कुसुमानिंगत्यास के खिलाफ – दोपहर 2:30 बजे से।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN