Home - ASUS ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप लॉन्च, मिलेगी खास ऑफर्स; जानें...

ASUS ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप लॉन्च, मिलेगी खास ऑफर्स; जानें कीमत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ASUS ने भारत में ProArt P16 और P14 लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इनमें 120Hz OLED डिस्प्ले, NVIDIA RTX Spark N1X प्लेटफॉर्म और 128GB तक यूनिफाइड मेमोरी मिलती है।

ASUS ने भारत में अपने नए लैपटॉप ProArt P16 और ProArt P14 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, वीडियो एडिटर्स, ग्राफिक डिजाइनर्स और प्रोफेशनल यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। इन लैपटॉप में दमदार प्रोसेसर, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं। दोनों लैपटॉप का फोकस ऐसे यूजर्स पर है, जिन्हें फोटो एडिटिंग, वीडियो रेंडरिंग और दूसरे हैवी क्रिएटिव काम के लिए बेहतर हार्डवेयर की जरूरत होती है।

सम्बंधित सुझाव

ASUS ProArt P16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ASUS ProArt P16 में 16 इंच का 4K ASUS Lumina Pro OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 3840×2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले में स्टायलस सपोर्ट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और Pantone Validation मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक HDR ब्राइटनेस 1600 निट्स तक है। इसमें NVIDIA RTX Spark N1X प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसमें 20-कोर CPU और 6,144-कोर GPU मिलता है।

लैपटॉप में 128GB तक LPDDR5X यूनिफाइड मेमोरी और 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज का विकल्प है। इसमें 99.9Wh की बैटरी दी गई है, जो 140W तक USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका वजन करीब 1.77 किलोग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, तीन USB 4.0 Type-C पोर्ट, USB Type-A, HDMI 2.1 और SD Express 7.0 कार्ड रीडर मिलता है।

ASUS ProArt P14 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ProArt P14 में 14 इंच का 3K ASUS Lumina Pro OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 2880×1800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें भी स्टायलस सपोर्ट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और Pantone Validation दिया गया है। इसकी पीक HDR ब्राइटनेस 1100 निट्स तक है।

इसमें NVIDIA RTX Spark N1X प्लेटफॉर्म के साथ 18-कोर CPU और 5,120-कोर GPU मिलता है। लैपटॉप में 24GB LPDDR5X यूनिफाइड मेमोरी और 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज है। इसमें 90Wh की बैटरी दी गई है और यह 140W USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसका वजन करीब 1.48 किलोग्राम है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C, USB Type-A, HDMI 2.1 और SD कार्ड रीडर जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं।

AI फीचर्स और सॉफ्टवेयर

दोनों लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करते हैं। इनमें ASUS ProArt Creator Hub, StoryCube, MuseTree, MyASUS, ScreenXpert और GlideX जैसे सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। NVIDIA RTX Spark प्लेटफॉर्म को खासतौर पर AI डेवलपमेंट और डिवाइस पर ही AI मॉडल चलाने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह Adobe के क्रिएटिव सॉफ्टवेयर, Blender और ComfyUI समेत 1,000 से ज्यादा AI-एक्सेलरेटेड ऐप्स को सपोर्ट करता है।

ASUS ProArt P16 और P14 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो ASUS ProArt P14 को भारत में 24GB यूनिफाइड मेमोरी और 1TB SSD स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 3,29,990 रुपये है। वहीं, ASUS ProArt P16 के 64GB यूनिफाइड मेमोरी और 1TB SSD वेरिएंट की कीमत 4,99,990 रुपये रखी गई है। इसके 128GB मेमोरी और 1TB SSD वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 6,49,990 रुपये है।

कंपनी ProArt P16 का 48GB मेमोरी वेरिएंट और ProArt P14 का Neo White कलर वेरिएंट भी जल्द उपलब्ध कराएगी। इनकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। दोनों लैपटॉप 3 नवंबर से ASUS के एक्सक्लूसिव स्टोर, Croma, Reliance Digital, Flipkart, Amazon और ASUS Eshop पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।

लॉन्च ऑफर भी मिलेंगे

लैपटॉप पर कंपनी 30 नवंबर, 2026 तक खास लॉन्च ऑफर दे रही है। इसके साथ 0 परसेंट इंट्रेस्ट पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा, जिसकी EMI 13,750 रुपये प्रतिमाह से शुरू होंगी। इसके अलावा 99 रुपये में दो साल की एक्सटेंडेड वारंटी और तीन साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है।

ASUS ने इनके साथ ProArt Mouse MD301 को 8,499 रुपये और ProArt Keyboard KD300 को 14,999 रुपये में लॉन्च किया है। कीबोर्ड की सेल 14 नवंबर से शुरू होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN