Source :- LIVE HINDUSTAN
Bank Holiday Friday 18 September 2026: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 18 सितंबर को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल शुक्रवार को बैंक एक राज्य में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किस राज्य में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।
कल शुक्रवार 18 सितंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
कल शुक्रवार 18 सितंबर को बैंक यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण बैंक बंद रहेंगे। यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण बैंक मेघालय में बंद रहेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे। मेघालय के अलावा बैंक देश के बाकी सभी राज्यों में खुले रहेंगे।
यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे क्यों मनाया जाता है?
यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे हर साल 18 सितंबर को मेघालय के खासी-जैंतिया हिल्स क्षेत्र में मनाया जाता है। यह दिन लोकल यूनिटेरियन आस्था आंदोलन की शुरुआत की याद में मनाया जाता है। इस आंदोलन की नींव हाजोम किसोर सिंह (Hajom Kissor Singh) ने रखी थी। उन्होंने 18 सितंबर 1887 को जवाई स्थित अपने घर में पहली यूनिटेरियन चर्च प्रार्थना सभा आयोजित की थी। वहां इस आस्था को ‘का नियम यूनिटेरियन’ (Ka Niam Unitarian) के नाम से जाना जाता है। इसमें एक ईश्वर में विश्वास के साथ पारंपरिक खासी संस्कृति, सामाजिक जिम्मेदारियों और मानवीय मूल्यों को महत्व दिया जाता है। आज भी इस मौके पर यूनिटेरियन समुदाय स्पेशल प्रार्थना सभा करता है।
2026 में मेघालय सरकार ने 18 सितंबर को यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के मौके पर लोकल छुट्टी का ऐलान किया है। इनमें ईस्ट खासी हिल्स, ईस्ट जैंतिया हिल्स, साउथ वेस्ट खासी हिल्स और री-भोई शामिल हैं।
देश के बाकी राज्यों में खुली रहेंगी बैंक ब्रांच?
दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र,कर्नाटक,ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, मध्यप्रदेश, तेलांगना जैसे तमाम राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। बैंक सिर्फ मेघालय में बंद रहेंगे। बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
18 सितंबर – मेघालय में यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर – रविवार
21 सितंबर – श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर – करमा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहने वाले हैं।
23 सितंबर – महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
25 सितंबर – इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं।
26 सितंबर – चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
27 सितंबर – रविवार
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




