Source :- LIVE HINDUSTAN
Bank Holiday Janmashtami: आज जन्माष्टमी पर बैंक बंद हैं या खुले? अगर आपको आज बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। 4 सितंबर को जन्माष्टमी के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि कई बड़े शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। ऐसे में बिना चेक किए बैंक पहुंचने से आपका समय खराब हो सकता है। यहां जानिए आज किन राज्यों और शहरों में बैंक बंद हैं और कहां खुले रहेंगे।
जन्माष्टमी पर इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक?
आज जन्माष्टमी के कारण गुजरात, मध्यप्रदेश, ओडिसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलांगना, राजस्थान, जम्मू, यूपी, केरल, कोलकाता, बिहार, छत्तीसगढ़ शामिल हैं। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बंधन जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं।
जन्माष्टमी पर कहां खुले रहेंगे बैंक?
जन्माष्टमी के बाद भी महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र, दिल्ली और गोवा में बैंक खुले रहेंगे। यहां जन्माष्टमी के कारण बैंक बंद नहीं है।
जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। इस दिन भक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं और भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। घरों और मंदिरों को सजाया जाता है। रात 12 बजे कृष्ण जन्म के समय पूजा, आरती और भजन-कीर्तन होते हैं। इस दौरान मंदिरों में जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंजते हैं। जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के बाल रूप की झांकियां भी सजाई जाती हैं। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में दही-हांडी की धूम रहती है। इसमें युवाओं की टोलियां पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर लटकी मटकी फोड़ती हैं।
4 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी
जन्माष्टमी के मौके पर 4 सितंबर को अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
11 सितंबर को सिर्फ जयपुर में छुट्टी
11 सितंबर को जयपुर में बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी जयपुर नगर निगम क्षेत्र में होने वाले चुनाव के कारण रहेगी।
12 सितंबर को देशभर में बैंक बंद
12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है। RBI के नियमों के मुताबिक दूसरे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा इस दिन गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी
गणेश चतुर्थी के कारण 14 सितंबर को बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
15 सितंबर को भी कई शहरों में छुट्टी
15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
21 सितंबर को दो शहरों में बैंक बंद
21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि से जुड़े स्थानीय अवकाश के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर को रांची में छुट्टी
कर्मा पूजा के कारण 22 सितंबर को रांची में बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण 23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
25 सितंबर को गंगटोक में छुट्टी
इंद्रजात्रा के कारण 25 सितंबर को गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
26 सितंबर को फिर बंद रहेंगे बैंक
26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है। इसलिए इस दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक जाने से पहले ये बात जरूर जान लें
सितंबर में कई बैंक छुट्टियां हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं हैं। RBI का बैंक हॉलिडे कैलेंडर कई छुट्टियों को शहर और क्षेत्र के हिसाब से तय करता है। इसलिए ब्रांच जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें। वहीं, बैंक बंद होने के बावजूद UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सर्विस मिलती रहेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




