Home rss business hindi Bank Holiday Today: आज रविवार को भी खुले हैं बैंक! जानिए SBI...

Bank Holiday Today: आज रविवार को भी खुले हैं बैंक! जानिए SBI समेत किन बैंकों में होगा काम?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आज रविवार 27 सितंबर 2026 को बैंकिंग को लेकर सामान्य नियम से अलग व्यवस्था है। केंद्र सरकार और RBI के निर्देश के मुताबिक सभी पब्लिक सेक्टर बैंक्स (Public Sector Banks) और रीजनल रूरल बैंक (Regional Rural Banks) आज खुले रहेंगे। RBI ने बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM-लिंक्ड ब्रांचेस और करेंसी चेस्ट्स को भी 27 सितंबर को चालू रखने की मंजूरी दी है। इसका मुख्य कारण 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित 3 दिवसीय बैंक स्ट्राइक से पहले ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का अतिरिक्त मौका देना है।

दरअसल, 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंक यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार की छुट्टी पड़नी थी। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंक की शाखाओं से जुड़ी सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति बन सकती थी। इसी परेशानी को कम करने के लिए 27 सितंबर को पब्लिक सेक्टर बैंक्स (Public Sector Banks) और रीजनल रूरल बैंक (Regional Rural Banks) को सामान्य रूप से काम करने के लिए कहा गया है।

क्या आज सभी बैंक खुले हैं?

इसका जवाब पूरी तरह हां नहीं है। सरकारी बैंकों और RRBs के लिए आज काम करने की व्यवस्था की गई है। उदाहरण के तौर पर SBI ने अपनी सभी शाखाओं को 27 सितंबर को खुला रखने की पुष्टि की है। वहीं, प्राइवेट सेक्टर बैंक्स (Private Sector Banks) इस प्रस्तावित स्ट्राइक का हिस्सा नहीं हैं और उनके लिए आज खुलने की स्थिति अलग हो सकती है। इसलिए निजी बैंक के ग्राहक अपनी संबंधित शाखा या बैंक के आधिकारिक अपडेट से समय और उपलब्ध सेवाओं की पुष्टि कर लें।

क्या छुट्टी के तहत आता है यह दिन?

हालांकि, रविवार को बैंक खोलने के फैसले पर बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से आपत्ति भी सामने आई है। AIBOA (All India Bank Officers’ Association) ने 23 सितंबर के अपने बयान में सदस्यों से 27 सितंबर को ड्यूटी पर नहीं आने को कहा था। संगठन का कहना है कि यह दिन छुट्टी के तहत आता है। साथ ही बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल पर भी अपना रुख कायम रखा है। इसलिए कुछ जगहों पर रविवार की बैंकिंग व्यवस्था को लेकर व्यावहारिक स्थिति अलग हो सकती है।

आज का दिन क्यों महत्वपूर्ण?

ग्राहकों के लिए आज का दिन खास तौर पर उन कामों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनमें बैंक शाखा जाना जरूरी होता है। कैश डिपॉजिट (Cash deposit), कुछ दस्तावेजी काम, अकाउंट-रिलेटेड रिक्वेस्ट या अन्य ब्रांच-बेस्ड सर्विसेस जैसे कामों को आज ही पूरा करना सुविधाजनक हो सकता है। वित्त मंत्रालय ने भी ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग लेनदेन पहले पूरा करने और जरूरत के मुताबिक इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), UPI और ATM जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल

वहीं, 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान ब्रांच-बेस्ड सर्विसेस (Branch-Based Services) प्रभावित हो सकती हैं। SBI समेत कुछ बैंकों ने ग्राहकों को पहले से जरूरी काम निपटाने की सलाह दी है और ATM, डिजिटल बैंकिंग तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों का इस्तेमाल करने को कहा है। इसलिए अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो आज अपने बैंक की शाखा के खुले होने और संबंधित सेवा की उपलब्धता की पुष्टि कर लेना बेहतर रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN