Home rss business hindi Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों...

Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 11 सितंबर की छुट्टी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bank Holiday: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 11 सितंबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। या ब्रांच जाकर भी अपना काम निपटा पाएंगे या नहीं? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल शुक्रवार को कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा बैंक हड़ताल के और दिल्ली में ब्रिक्स के कारण ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। यहां जानिये कल किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।

कल शुक्रवार 11 सितंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

जयपुर में 11 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक जयपुर नगर निगम क्षेत्र में होने वाले चुनाव के चलते इस दिन बैंक यहां बंद रहेंगे। कल राजस्थान के जिन-जिन इलाकों में निकाय चुनाव होंगे, वहां बैंक ब्रांच बंद रहेगी। जयपुर में बैंक से जुड़ा जरूरी काम है तो तारीख और लोकल बैंक ब्रांच की स्थिति पहले जांच लेना उचित होगा।

क्या दिल्ली में बंद रहेंगे बैंक?

दरअसल, 11 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स लीडर्स समिट आयोजित होने वाला है। समिट को देखते हुए दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई रास्तों पर डायवर्जन और आवाजाही से जुड़े प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। इसके अलावा, स्कूलों और कुछ सरकारी कार्यालयों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है। इन फैसलों के कारण लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या बैंक भी 11 सितंबर को बंद रहेंगे? हालांकि, दिल्ली के लिए बैंक की छुट्टी घोषित नहीं है। इसलिए जिन ग्राहकों को बैंक शाखा में जाकर काम कराना है, वह सर्विस ले सकते हैं।

बैंक हड़ताल का भी पड़ेगा असर?

11 सितंबर को बैंकिंग सर्विस पर हड़ताल का असर पड़ने की भी संभावना है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर इस दिन देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन का बैंकिंग सिस्टम लागू करना और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना की समीक्षा शामिल है।

UFBU के अनुसार, सितंबर में 28, 29 और 30 तारीख को भी हड़ताल रह सकती है। मांगों पर समाधान नहीं निकलने की स्थिति में 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है।

बैंकों की कौनसी सर्विस मिलेगी?

बैंकों की नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सर्विस सभी जगह मिलती रहेगी। जितना हो सके इन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सितंबर में इन तारीखों पर बैंक छुट्टी

सितंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक इन तारीखों पर बंद रहेंगे।

11 सितंबर को जयपुर नगर निगम चुनाव के कारण जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।

12 सितंबर को तिरुभाव तिथि ऑफ श्रीमंत शंकरदेव के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा और विनायक व्रत के चलते कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के अवसर पर कुछ क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।

22 सितंबर को कर्म पूजा के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर संबंधित क्षेत्र में बैंक बंद रहेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN