Home rss business hindi टाटा से इस कंपनी को मिला ₹224.19 करोड़ का ऑर्डर, लगातार दूसरे...

टाटा से इस कंपनी को मिला ₹224.19 करोड़ का ऑर्डर, लगातार दूसरे दिन उछले शेयर; आपका है दांव?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Enviro Infra Engineers Share Price: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स (Enviro Infra Engineers) के शेयरों में 10 सितंबर को कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिली। कंपनी को टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) से करीब ₹224.19 करोड़ का EPC टर्नकी प्रोजेक्ट मिलने की खबर के बाद शेयर शुरुआती कारोबार में लगभग 3% चढ़ गया। इस ऑर्डर में GST भी शामिल है। 10 सितंबर, गुरुवार को सुबह 9:18 बजे BSE पर कंपनी का शेयर ₹211.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद भाव ₹205.90 से ₹5.60 या करीब 2.72% की बढ़त थी। इसके पहले भी बुधवार को कंपनी के शेयर में करीब 4% से ज्यादा की तेजी देखी गई थी। आइए कंपनी के नए प्रोजेक्ट के बारे में जरा विस्तार से जानते हैं।

SUL को मिला ऑर्डर

कंपनी ने बताया कि यह LoI (Letter of Intent) उसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी SUL (Suyog Urja Ltd.) को मिला है। इसके तहत महाराष्ट्र के परली में NTPC के लिए विकसित किए जा रहे 180 MW विंड पावर प्रोजेक्ट से जुड़े EPC काम किए जाएंगे। प्रोजेक्ट को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार में उसकी मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है।

इस प्रोजेक्ट में कई महत्वपूर्ण काम शामिल हैं। SUL को 58 विंड टर्बाइन जेनरेटर्स (WTG) के लिए सिविल फाउंडेशन तैयार करने होंगे। इसमें जरूरी रिइनफोर्समेंट स्टील और जियोटेक्निकल से जुड़े कार्य भी शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी BoP (Balance of Plant) से जुड़े कई निर्माण कार्य करेगी।

करीब 39 एकड़ में स्टोरेज यार्ड

BoP पैकेज के तहत करीब 39 एकड़ में स्टोरेज यार्ड तैयार किया जाएगा। भारी उपकरण और सामग्री की आवाजाही के लिए Right of Way यानी ROW का प्रबंधन भी कंपनी की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही एक्सेस रोड, रास्ते, क्रेन पैड और अन्य जरूरी सिविल एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य किए जाएंगे।

कॉन्ट्रैक्ट में होंगे ये काम

ऑर्डर में 33 kV ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण और कमीशनिंग भी शामिल है। इसके लिए रूट सर्वे और डिजाइन से लेकर पोल या टावर लगाने, कंडक्टर, इंसुलेटर और संबंधित उपकरणों की सप्लाई व स्थापना का काम किया जाएगा। परियोजना में STATCOM और हार्मोनिक फिल्टर सिस्टम की स्थापना भी शामिल है।

कंपनी के पास ₹189.99 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

खास बात यह है कि इससे पहले 8 सितंबर को भी SUL को इसी परली विंड प्रोजेक्ट से जुड़ा ₹189.99 करोड़ का EPC टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट मिला था। लगातार बड़े ऑर्डर मिलने से कंपनी के ऑर्डर बुक और भविष्य के कारोबार को लेकर निवेशकों का ध्यान बढ़ा है।

आज का शेयर परफॉर्मेंस

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड (Enviro Infra Engineers Ltd) के शेयर में 10 सितंबर 2026 (गुरुवार) को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक (10:54 am) एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयर NSE पर 1.88% की तेजी के साथ 209.94 पर कारोबार कर रहा था।

बुधवार को आई थी करीब 5 की तेजी

शेयर की बात करें तो पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹205.90 पर बंद हुआ था और करीब 4.97% चढ़ा था। कंपनी का 52-वीक हाई ₹276.05 और लो ₹135 रहा है। मौजूदा स्तर पर शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 25.41% नीचे, लेकिन 52-वीक लो से 52.52% ऊपर है। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹3,614.16 करोड़ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN