Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/Nirhua_1786028623336_1786028631471_07af8423-e98a-4135-82d5-ac1759ad6d64.jpgBhojpuri Bawaal Dinesh Lal Yadav: दिनेश लाल यादव भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में आए दिन अपनी जिंदगी के राज खोल रहे हैं। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि वह अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करके भावुक हो गए।
दिनेश लाल यादव रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में बातचीत के दौरान भावुक हो गए। जानिए स्ट्रगल के दिनों की कौन सी याद ले आई आंखों में आंसू।
भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ को आम्रपाली दुबे और काजल के साथ बातचीत में भावुक हो गए। दिनेश लाल यादव की आंखों से आंसू झलक आए और वह किसी तरह दोनों एक्ट्रेसेज के सामने खुद को संभालने की कोशिश करते दिखे। लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की आंखें भर आईं? प्रोमो वीडियो में पूरी बात नहीं बताई गई है, लेकिन इस खबर में चलिए सब समझते हैं।
निरहुआ ने फिर थामा हाथ में रिक्शा
‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ, काजल अग्रवाल और तेज प्रताप यादव भी नजर आए रहे हैं। जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा यह शो खूब तारीफें लूट रहा है। शो के हालिया प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि निरहुआ के लिए काजल और आम्रपाली ने एक रिक्शा का बंदोबस्त किया और जब वह इस रिक्शा के पास खड़े हुए थे और अपनी कहानी सुना रहे थे, तब वह काफी ज्यादा भावुक हो गए। दिनेश लाल यादव अपना स्ट्रगल और उससे पहले का वक्त याद कर रहे थे।
दोस्तों ने नहीं छोड़ा दिनेश का हाथ
वह बता रहे थे कि कैसे बहुत मुश्किल वक्त में भी उनके दोस्त उनके साथ खड़े रहे। जब वह रिक्शा चला रहे थे, तब से लेकर उनके स्ट्रगल फेज तक उनके दोस्तों ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। दिनेश लाल यादव ने कहा, “मेरे दोस्त इतने अच्छे हैं जो मेरा इतना ख्याल रखते हैं और मेरी फिक्र करते हैं।” दिनेश लाल यादव ने जब रिक्शा हाथ में लिया और सड़क पर धूप में खड़े हुए थे तब बात करते-करते उनकी आवाज भारी हो गई। वह किसी तरह खुद को संभालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन फिर भी आंखें भर गईं।
निरहुआ को याद आ गई अपनी जर्नी
निरहुआ ने कहा, “असल में ना मुझे वह सब याद आ गया मुझे। पूरी जर्नी याद आ गई मेरी।” निरहुआ इतना कहकर चुप हो गए और अपनी आंखें पोछने लगे। काजल और आम्रपाली उनकी तकलीफ को महसूस करते हुए बस उन्हें देखती रहीं। बात ऑडियंस के रिएक्शन की करें तो प्रोमो वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “आंखों से दर्द झलक गया।” किसी ने कहा कि बहुत मेहनत की है यहां तक पहुंचने के लिए तो किसी ने कहा कि आसान नहीं रहा है उनका सफर। बता दें कि यह शो रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



