Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 19 के 18 में से 5 कंटेस्टेंट्स की बिगड़ी किस्मत,...

Bigg Boss 19 के 18 में से 5 कंटेस्टेंट्स की बिगड़ी किस्मत, तलाक से FIR तक… जानें किसका क्या हुआ हाल!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/bigb_1785989644731_1785989659874_3f6c9cd7-f6c1-47bd-bc3d-874de52ca16b.jpg

बिग बॉस 19 के कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो शो के बाद कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए। इनमें से किसी का तलाक हो रहा है तो किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

बिग बॉस 20 आने वाला है। शो की अनाउंसमेंट जबसे हुई है तबसे फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले बिग बॉस 19 आया था जिसके विनर गौरव खन्ना थे। बिग बॉस 19 के कई कंटेस्टेंट्स काफी चर्चा में रहे थे, लेकिन एक चीज और अगर आप देखें कि उस सीजन के कंटेस्टेंट्स शो के बाद काफी मुश्किल में आए हैं। हालांकि सबकी मुश्किलों की वजह अलग है, लेकिन इसके कई कंटेस्टेंट्स कॉन्ट्रोवर्सी में फसे हैं जिसमें विनर गौरव खन्ना भी शामिल हैं।

गौरव खन्ना

गौरव खन्ना के फैंस को तब बड़ा झटका लगा जब उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 में बताया कि वह और गौरव अलग रह रहे हैं और दोनों का तलाक होने वाला है। हालांकि पहले सबको लगा कि कहीं ये आकांक्षा ने शो में पब्लिसिटी करने के लिए तो नहीं किया, लेकिन अब शो से बाहर होने के बाद आकांक्षा ने क्लीयर किया कि ये सच है और अब बस पेपर पर साइन होना बाकी है फिर दोनों ऑफिशियली अलग हो जाएंगे।

फरहाना भट्ट

फरहाना भट्ट तब काफी चर्चा में आईं जब खुद को फरहाना की बहन बताते हुए फैजाना ने आरोप लगाया कि फरहाना ने बिग बॉस शो के बाद उनसे दूरी बना ली और उन्हें घर से निकाल दिया। फैजाना ने यह भी कहा था कि सालों से मुझपर आरोप लगाया जा रहा है कि मैंने फरहाना और हमारी मां के बीच मिसअंडरस्टैन्डिंग की है, लेकिन ये सच नहीं है।

तान्या मित्तल

तान्या मित्तल पर उनकी स्टाइलिस्ट रहीं रिद्धिमा शर्मा ने आरोप लगाया था कि तान्या ने उनसे कपड़े सोर्स करवाके, उन्हें पैसे नहीं दिए। रिद्धिमा ने कहा था मैंने तान्या के लिए पूरे हफ्ते के कपड़े भिजवाए थे और वो सब काफी महंगे थे। लेकिन अब तक उनके कपड़े वापस नहीं हुए हैं। ना तो तान्या ने कभी उनके कपड़ों की तारीफ की।

प्रणित मोरे

प्रणित मोरे तब काफी मुश्किल में आए जब उनके स्टैंडअप कॉमेजी शो में आए एक शख्स ने कहा कि उन्होंने एक लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई और वह उसके साथ बिना उसके परमिशन के फिजिकल रिलेशन बनाना चाहते थे। इस बात पर प्रणित ने उन्हें रोका नहीं बल्कि हंसे थे। इस स्टेटमेंट को सुनकर कई लोगों ने उस लड़के और प्रणित के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और प्रणित को इसके बाद माफी भी मांगनी पड़ी थी।

अभिषेक बजाज

अभिषेक बजाज पर उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल ने शादी के दौरान और बाद में कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने और धोखा देने के संगीन आरोप लगाए थे। अभिषेक को इस वजह से काफी नेगेटिविटी और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN