Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/27/1200x900/BB_Skhan_1793073412833_xfoV_1793073418064_WZ6l_2290c5da-575a-47a9-86af-b5d5adbcca5a_KYOl.jpgBigg Boss 20 Top 10 Contestants: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के इस हफ्ते टॉप पर रहे खिलाड़ियों में स्काउट का भी नाम।
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का सफर आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। अब देखना यह है कि बाकी आधा सफर कितने खिलाड़ी पूरा कर पाएंगे। हर दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ी को टॉप 5 तक ले जाने की पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन कामयाब कुछ चुनिंदा ही होंगे। फिलहाल दर्शकों की नब्ज कौन से कंटेस्टेंट पकड़ पाए हैं और ऑडियंस को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं, इस सवाल का जवाब टॉप 10 लिस्ट देखकर आपको काफी हद तक मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते लीडर बोर्ड पर किसने मारी है बाजी, और कौन रह गया पीछे।
रैंकिंग में सबसे नीचे रहे वाइल्ड कार्ड
टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि सातवें हफ्ते में लव, माही, आम्रपाली, गुल्लू और अरिश्फा जैसे खिलाड़ी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। शुरुआत लिस्ट में सबसे नीचे रहे खिलाड़ियों से करते हुए आपको बता दें कि बिग बॉस हाउस में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दाखिल हुए एक्टर मनीष नंबर 12 पर रहे हैं। शुरुआत में भले ही आसिफ ने काफी बज क्रिएट किया था, लेकिन इस हफ्ते वह लिस्ट में नंबर 11 पर हैं।
जानिए इस हफ्ते की टॉप 10 की लिस्ट
अब शुरू करते हैं टॉप 10 लिस्ट और समझते हैं कि इस हफ्ते कौन से खिलाड़ी रहे हैं दर्शकों के फेवरिट। माही विज इस हफ्टे की टॉप 10 लिस्ट में नंबर दस पर रही हैं। लव को रैंकिंग और वोटिंग के मुताबिक 9वीं पोजिशन मिली है। भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे नंबर 8 पर हैं और यंग डीएसए को नंबर 7 पर संतोष करना पड़ा है। उदिति इस हफ्ते नंबर 6 पर रही हैं और विवादों के बावजूद कनिका को मिली है 5वीं पोजिशन। टॉप 10 की लिस्ट में इस हफ्ते जिन खिलाड़ियों को दर्शकों ने सबसे ऊपर रखा है, उनके नाम आप अभी तक गेस कर ही चुके होंगे।
टॉप 3 में आए इन खिलाड़ियों के नाम
सीजन की शुरुआत से ही दर्शकों के फेवरिट रहे गुल्लू नंबर 4 पर रहे हैं। स्काउट ओपी बीते हफ्ते में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। भले ही उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन बावजूद इसके वह टॉप 10 लिस्ट में नंबर 3 पर आ गए हैं। नंबर 2 की पोजिशन में फेरबदल देखने को मिला है और इस हफ्ते अरिश्फा खान इस जगह को होल्ड कर रही हैं। जहां तक नंवर 1 की बात है, तो इस हफ्ते भी रॉकस्टार काजी तौकीर नंबर 1 पर डटे हुए हैं। घरवालों से लेकर बाहरवालों तक की नब्ज पर काजी का फुल कंट्रोल देखा जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




