Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20: क्या रीति के बाद इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता?...

Bigg Boss 20: क्या रीति के बाद इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता? सामान पैक करते हुए लीक हुआ वीडियो

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/Bigg_Boss_20_n__1791194329691_jNNc_1791194329864_nn4x_8bfe67af-054a-4fb3-adf2-803d9ca8bf9b_Z6kn.jpg

बीते दिनों का वीकेंड का वार भी काफी मजेदार था। शो पर सिंगर मीका सिंह और उड़ता तीर की कास्ट यानी आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी फिल्म को प्रमोट करने आए थे।

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस वक्त एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बीते दिनों का वीकेंड का वार भी काफी मजेदार था। शो पर सिंगर मीका सिंह और उड़ता तीर की कास्ट यानी आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी फिल्म को प्रमोट करने आए थे। शो से अब तक तीन कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं। ऐसे में अब ‘बिग बॉस 20’ का एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें घर के एक कंटेस्टेंट के बाहर होने की हिंट मिल रही है। वो अपना सामना पहले ही पैक करता नजर आ रहा है। इस कंटेस्टेंट का नाम सुनकर यकीनन आपको भी झटका लग सकता है।

वायरल हुआ वीडियो

tcx.official ने अपने इंस्टाग्राम आकंट पर ‘बिग बॉस 20’द का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा क्लिप अभी तक शो में दिखाया नहीं गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘क्या गुल्लू को बिग बॉस हाउस से बाहर होने से संकेत मिल रहे हैं? एक वायरल क्लिप ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में गुल्लू जो बात कर रहे हैं उससे हिंट मिल रहा है कि वो बाहर हो सकते हैं। आपको क्या लगता है- यह महज एक इत्तेफाक है या कुछ और?’

वीडियो में क्या बोल रहे हैं गुल्लू?

दरअसल, इस वीडियो में गुल्लू उर्फ कुशल तंवर एक रूम में बैठे नजर आ रहे हैं। उनके साथ मैरी कॉम और कनिका मान बैठी होती हैं। तीनों आपस में बाते करते दिख रहे हैं। इस दौरान गुल्लू कहते हैं, ‘चलो रख देते हैं अपने कपड़े।’ इस पर कनिका कहते हैं कि तुम पूरी तरह से श्योर हो। इस पर गुल्लू कहते हैं, ‘बोल कर आया था, अच्छी चीज है, यहां से है तो वहां से भी तो होनी चाहिए।’ कनिका कहते हैं कि क्या पता कुछ गलतफहमी हो। लेकिन गुल्लू को एक्सप्रेशन से साफ लगा लगा रहा है कि उन्हें पता है कि वो शो से बाहर हो रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो कितना सही है कितना नहीं ये कहा नहीं जा सकता। ना ही गुल्लू के बाहर होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो क्लिप पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘अरे यार, कुछ भी… स्काउट ने भी तो यही कहा था, अब पता चल गया कि बाहर सब ठीक है… तो क्या वो भी… कुछ भी पोस्ट कर देते हो ।’ एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘बिग बॉस क्या अब बाकी 14 लोगों के साथ नाइंसाफी नहीं हो रही? बाहर से कलर कोड आ रहे हैं… हिंट्स दिए जा रहे हैं… कितनी घटिया बात है… रियलिटी शो के नाम पर… आप क्या दिखा रहे हैं?’ एक ने लिखा, ‘अगर गुल्लू को बाहर की जानकारी मिलती, तो वह सबसे पहले कनिका की दोस्ती छोड़ता और काजी से दोस्ती करता। पता नहीं ये सभी वीडियो किस आधार पर शेयर किए जा रहे हैं।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN