Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/08/1200x900/salman_khan_cry__1794123286814_uaXK_1794123297998_v2s5_8e6e4a71-e0bf-43a5-bb20-74bf68645dfb_iKKe.jpgप्रोमो में सलमान खान दिवाली सेलिब्रेशन के लिए मोहित का स्टेज पर स्वागत करते दिखाई देते हैं। मोहित ‘तुम से ही’ गाना गाते हुए स्टेज पर एंट्री लेते हैं। इसके बाद सिंगर, सलमान से गले मिलते हैं।
Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ हमेशा ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है, इसमें नए ट्विस्ट और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। यही नहीं, दर्शकों का असली चेहरा भी अब सामने आता नजर आ रहा है। शो से अब तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। इस बीच शो में दिवाली का जश्न भी मनाया जाएगा, जो इस बार खास होने वाला है।
‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे मोहित चौहान
‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिवाली की रौनक बढ़ाने मशहूर सिंगर मोहित चौहान पहुंचे हैं। मोहित ने शो पर कई शानदार गाने गाए और अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। कंटेस्टेंट्स ने भी उनके गानों को खूब एंजॉय किया। हालांकि, उनकी एक खास परफॉर्मेंस ने सलमान खान को भावुक कर दिया और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
मोहित का गाना सुन क्यों रो पड़े सलमान
दरअसल, प्रोमो में सलमान खान दिवाली सेलिब्रेशन के लिए मोहित का स्टेज पर स्वागत करते दिखाई देते हैं। मोहित ‘तुम से ही’ गाना गाते हुए स्टेज पर एंट्री लेते हैं। इसके बाद सिंगर, सलमान से गले मिलते हैं। इस दौरान सलमान उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, ‘आपके गाने बहुत सूदिंग होते हैं।’ इसके बाद मोहित सलमान से उनके पिता सलीम खान का लिखा गाना ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है मगर मैं कह नहीं सकता…’ गाने की गुजारिश करते हैं। पिता का े गाना सुनते ही सलमान की आंखों में आंसू आ जाते हैं। सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि शो के दूसरे कंटेस्टेंट भी इस खास पल को देखकर भावुक हो जाते हैं। शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 20’ के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, अमन गांधी, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन), मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। वहीं, इस वीक ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान भी घर से बेघर हो गए हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



