Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20: आसिफ खान ने उठाया था भाई पर हाथ, शराब...

Bigg Boss 20: आसिफ खान ने उठाया था भाई पर हाथ, शराब की लत ने बिगाड़ा दोनों का रिश्ता

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/Thoughtful_Portrait_Against_Bokeh_1792295527112_9oh1_1792295532744_Qaqf_11c9b1fd-29c0-433d-9ac0-7d391a34029a_hv1t.png

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 20 का इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड फुल ऑफ इमोशन्स रहा। आसिफ खान ने अपनी जिंदगी का एक राज खोला।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का शनिवार का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड काफी मिला जुला रहा। सलमान खान ने घरवालों से उनके परिवार और निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों पर खुलकर बात करने को कहा। कंटेस्टेंट अपने परिवार और शुरुआती जिंदगी के बारे में बात करते हुए भावुक होते दिखे। जहां कुछ लोगों को यह सेगमेंट काफी पसंद आया, वहीं कुछ लोगों ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब फैमिली ड्रामा सीरियल्स के लिए छोड़ देना चाहिए। इसी एपिसोड में आसिफ खान ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक याद साझा की।

आसिफ ने सुनाया यह भावुक किस्सा

सलमान खान ने घरवालों को बताया कि कैसे उन्होंने एक बार अपने पिता से पूछा था कि क्या उन्होंने कभी किसी तरह से उन्हें दुख पहुंचाया है। सलमान खान ने बताया कि कैसे उन्हें हमेशा अपने पिता के लिए इस बात की फिक्र रहा करती थी। सलमान खान की बातों से प्रेरित होकर आसिफ खान ने भी अपनी जिंदगी का एक किस्सा साझा किया। आसिफ खान का यह किस्सा सुनकर बाकी घरवाले भी अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं रख पाए। आसिफ ने बताया कि कैसे एक बार उनका भाई शराब की लत से जूझ रहा था और सिचुएशन्स को कंट्रोल करना मुश्किल होता जा रहा था।

6 साल से नहीं होती है भाई से बात

आसिफ ने बताया कि कैसे उन्होंने एक बार अपने भाई पर हाथ भी उठा दिया था। आसिफ ने सलमान खान के साथ बातचीत में बताया कि इस चीज का उनके रिश्ते पर बहुत गहरा असर पड़ा और पिछले 6 सालों से उन्होंने अपने भाई से बात नहीं की है। आसिफ खान अपने भाई के साथ बिगड़े रिश्ते के बारे में सोचते हुए भावुक हो गए। सलमान खान ने कंटेस्टेंट की बात ध्यान से सुनी और फिर उन्हें सलाह दी कि वह इस सिलसिले को बहुत वक्त तक जारी न रहने दें। सलमान खान ने सुझाव दिय कि उन्हें अपने भाई से अगले ही दिन बात करनी चाहिए थी, उसे गले लगाना चाहिए था और मामला सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए थी।

माही विज ने भी खोला अपना राज

सलमान खान ने कहा कि आसिफ को 6 साल तक दोनों के बीच इस अजीब सी खामोशी को पनपने ही नहीं देना चाहिए था। इसी एपिसोड में माही विज ने अपनी मां के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन फिर भी अक्सर उनके बीच झगड़े हो जाते हैं। माही विज भी अपनी मां के बारे में बात करते हुए इमोशनल होती दिखीं। आसिफ और माही समेत सलमान खान और अन्य खिलाड़ियों की बातचीत ने इस सेगमेंट को काफी भावुक बना दिया। जहां कई यूजर्स को यह वीकेंड का वार पसंद आया, तो वहीं कुछ लोगों को लगा कि उन्हें सलमान खान का घरवालों की क्लास लेने वाला अंदाज ही पसंद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN