Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/Bigg_Boss_20_new____1791538154990_9D4m_1791538155131_dXvj_a359c12f-cd22-4430-ac6e-0d0bbfa30f40_VHkr.jpgBigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस वक्त एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। टास्क को लेकर कंटेस्टेंट के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। घर से अब तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब बॉस मीटर का रिजल्ट सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इस वीक बॉस मीटर का ताज किसके सिर पर सजा है।
इस कंटेस्टेंट ने जीता बॉस मीटर का खिताब
‘बिग बॉस 20’ के फैंस को हमेशा ही बॉस मीटर के रिजल्ट का इंतजार रहता है। वो जानना चाहते हैं कि आखिर जनता ने किसी बॉस मीटर विनर चुना है। तो बता दें कि इस वीक के बॉस मीटर का रिजल्ट सामने आ चुका है। इस वीक बॉस मीटर का खिताब जनता के चहेते काजी तौकीर ने जीता है। काजी डे वन से ही अपने गेम से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। सलमान खान भी वीकेंड का वार में उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। साथ ही शो पर आने वाला हर स्टार काजी की तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाता है।
बता दें कि काजी तौकीर एक जाने माने सिंगर हैं। ‘बिग बॉस 20’ से पहले काजी तौकीर ‘फेम गुरुकुल’ में नजर आए थे। ये एक सिंगिंग रिएलिटी शो था। काजी का सामना इस शो में दिग्गज सिंग अरिजीत सिंह के सामने हुआ था। हालांकि, इस शो की ट्रॉफी काजी ने जीती थी। ये शो साल 2005 में आया था। इसे अलावा काजी ‘बिग बॉस’ जैसा ही एक रियलिटी शो ‘सरकार की दुनिया’ में नजर आ चुके है। ये शो 2 मार्च 2009 से 3 जुलाई 2009 तक रियल टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस रियलिटी टेलीविजन शो ‘सरकार की दुनिया'(Sarkaar Ki Duniya) के होस्ट फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा थे। रियलिटी शो ‘सरकार की दुनिया’ के विनर का ताज पुनीत शर्मा के सिर पर सजा था।
घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




