Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss: काजी की लव स्टोरी सुन चकराएगा माथा, माही विज के...

Bigg Boss: काजी की लव स्टोरी सुन चकराएगा माथा, माही विज के लिए हुआ हंसी रोकना मुश्किल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/Mahi_Qazi_1791288616129_qnDM_1791288620326_kSqN_6c97da88-306b-41b8-bdd5-3a2587709c16_QDX0.jpg

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer: काजी तौकीर अपनी निजी जिंदगी को हमेशा सीक्रेट ही रखते हैं, लेकिन अगर कोई खुलकर इस बारे में सवाल पूछने की कोशिश करे तो क्या?

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में काजी एक बार फिर आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले हैं। इसकी एक झलक मेकर्स ने प्रोमो वीडियो में जारी कर दी है। शो के नए टीजर में देखा जा सकता है कि काजी तौकीर और माही विज बातें कर रहे हैं। माही खाना खाते हुए काजी से उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछती हैं, और काजी उनका ऐसा दिमाग घनचक्कर करते हैं कि माही के लिए हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। फिर भी वह किसी तरह इस बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश करती हैं, लेकिन मजाल है कि काजी अपनी निजी जिंदगी का सच बाहर आने देते।

काजी ने माही को सुनाई अपनी लव स्टोरी

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि माही विज खाना खाते-खाते काजी से पूछती हैं, “आपको कभी किसी से प्यार नहीं हुआ, अपनी वाइफ से पहले?” काजी जवाब देते हैं, “वाइफ से ही प्यार हमेशा से हुआ है।” इस पर माही ने पूछा- अरे वो तो जब मिले तब हुआ ना। काजी ने जवाब दिया- नहीं उससे पहले भी वाइफ से ही प्यार था। ये बहुत अलग कहानी है। माही को बात समझ में नहीं आई तो उन्होंने इस पहेली को सुलझाने की कोशिश करते हुए कहा- मतलब आपने सोचा था कि जिससे शादी करूंगा वही मेरा प्यार है?

माही के लिए हुआ हंसी रोकना मुश्किल

लेकिन काजी ने इसके बाद जो जवाब दिया, उसकी उम्मीद माही तो क्या शायद ऑडियंस ने भी नहीं की थी। काजी ने जवाब दिया, “नहीं, बचपन से ही वाइफ से ही प्यार था बस। जब से मैं पैदा हुआ हूं, सिर्फ मेरी वाइफ से ही प्यार किया है मैंने। बहुत ईमानदारी से सच बता रहा हूं। बहुत बेपरवाह सच बता रहा हूं आपको।” काजी की बातें सुनन के बाद माही किसी तरह सीलिंग की तरफ देखते हुए अपनी हंसी रोकने की कोशिश करती नजर आईं। काजी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा- उससे पहले कोई प्यार-व्यार नहीं था। कुछ भी नहीं था मेरे लिए।

काजी की कहानी सुन चकराएगा दिमाग

काजी तौकीर ने जवाब दिया- वो भी पैदा हुई थी सिर्फ मुझसे प्यार करने के लिए, शादी करने के लिए। माही ने अपनी हंसी रोक-कर किसी तरह आगे सवाल किया- तो फिर बचपन में क्यों नहीं मिले? काजी ने जवाब दिया- नहीं मिले। देर आए दुरुस्त आए। लेकिन उसको भी पता था कि मैं पैदा हुई हूं तुमसे शादी करने के लिए। तो मुझे भी यह पता था कि मैं पैदा हुआ हूं उससे शादी करने के लिए। शरीक-ए-हयात है वह मेरी। बहुत मोहब्बत है मुझे उससे और मुझे उससे। कमेंट सेक्शन में ढेरों लोगों ने हंसने वाले इमोजी बनाते हुए लिखा है- काजी से जीतना मुश्किल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN