Home Latest news ताज़ा खबर BJP सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि ने गाया छठ गीत, मधुर...

BJP सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि ने गाया छठ गीत, मधुर आवाज का सामने आया VIDEO

4
0

Source :- INDIATV NEWS

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ सोनिया विहार घाट पर छठ महापर्व के चौथे व अंतिम दिन उषा अर्घ्य अर्पित किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

इस मौके पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “सभी को छठ मैया की कृपा मिलती रहे, नदियों को, नहरों को, तालाबों को हम साफ करते रहें। जल को संरक्षित करते रहें। किसानों की समृद्धि हो”

मनोज की पत्नी ने गाया सुंदर गीत

छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन भाजपा सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने छठ गीत गाकर महापर्व की शुभकामनाएं दीं। 

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने छठ महापर्व के चौथे व अंतिम दिन पर कहा, “हम लोगों की पूजा बहुत अच्छे से संपन्न हो गई। भगवान सूर्य को हमने अर्घ्य दिया। छठी मैया की कृपा सभी के ऊपर बनी रहे। दिल्ली के यमुना किनारे, दिल्ली की गली-गली में, दिल्ली के घाट-घाट पर सकुशल छठ पूजा हुई है। ईश्वर हम सभी लोगों को, छठ व्रती को शक्ति दें। पीएम मोदी को शक्ति मिले, वे देश को अच्छे से चलाते रहें। हम सब सेवा में रहें, हमारी यही प्रार्थना है।”

हाल ही में इसलिए चर्चा में थे मनोज

हाल ही में मनोज तिवारी छठ महापर्व की भक्ति में डूबे दिखे थे और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने खरना का प्रसाद बनाया था और भगवान भास्कर का आशीर्वाद लिया था। 

इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा था, “हम जब से होश संभाले हैं, तब से अपने घर में छठ होते देखते आए हैं। बीच में, जब मैं दिल्ली का सांसद बन गया तो एक क्षेत्र का सांसद होने के नाते, छठ पर हमें अपने क्षेत्र में ही रहना पड़ता है। मां गांव में छठ करती थीं, तो तीन साल ऐसा हुआ कि मैं छठ में गांव ही नहीं जा पाया और यहां छठ के घाट पर तो फीलिंग आती थी, लेकिन घर जो घर में तीन दिन माहौल होता है, वो ऐसे लगता था जैसे वो काटने को दौड़ रहा है। मैंने कभी इन पर दवाब तो नहीं बनाया, लेकिन हमारी मां तब 90 साल की हो गई थीं। इस समय तो मां 94वे साल की हैं। तो इन्होंने खुद आगे बढ़कर छठ व्रत करे का फैसला किया और आज तक पूरी निष्ठा से इस कठिन व्रत को निभाती चली आ रही हैं।”

ये भी पढ़ें-

मनोज तिवारी ने मां को दिया अपनी कामयाबी का श्रेय, बताया कैसे बने सुपरस्टार, ‘पति पत्नी और पंगा’ पर हुए भावुक

SOURCE : INDIATV NEWS