Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/Ajay_D_1792224029252_6zlH_1792224034946_31Xh_a73e18f8-4f7b-4a16-8fab-81c568fce09e_Zgvw.jpgअजय देवगन को उनके जुहू वाले बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस दिए जाने के बाद अब उनके घर पर तोड़फोड़ की खबर आई है।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल के जुहू वाले बंगले का एक हिस्सा BMC ने तोड़ दिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने हाल ही में कथित तौर पर सेलेब्रिटी कपल को अनाधिकृत निर्माण रोकने के लिए नोटिस दिया था। जिसके कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएमसी ने यह एक्शन मुंबई के जुहू की कपोले कॉपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में बने अजय देवगन के 7,802 वर्ग फुट बंगले पर किया है। नगर निगम का आरोप है कि प्रॉपर्टी में नगर निगम की इजाजत के बिना आंतरिक बदलाव किए गए हैं, दीवारें खड़ी की गई हैं।
नहीं ली गईं थी जरूरी परमिशन्स!
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएमसी ने आरोप लगाया है कि अजय देवगन के इस बंगले में खिड़कियों में बदलाव करने के अलावा कई अन्य स्ट्रक्चर संबंधी काम करवाए गए हैं, और इसके लिए म्युनिसिपल से जरूरी इजाजतें नहीं ली गईं। बता दें कि HT ने सितंबर में अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि बीएमसी ने इस प्रॉपर्टी पर सलून और स्पा बनाने को लेकर चल रहे काम के बारे में नोटिस दिया था। यह नोटिस मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट के सेक्शन 354A के तहत दिया गया था। निर्देश दिया गया था कि निर्माण तुरंत रोका जाए और इससे जुड़े जरूरी दस्तावेज जमा करवाए जाएं।
पहले नोटिस भेजा और फिर एक्शन
अजय देवगन पर आरोप है कि उनके बंगले पर नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य चलता रहा। यह नोटिस बीएमसी ने कापोले कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के ऑब्जेक्शन के बाद भेजा था, हाउसिंग सोसायटी का दावा था कि प्रॉपर्टी का इस्तेमाल कॉमर्शियल पर्पस से किया जा रहा है। यहां रहने वाले अन्य निवासियों ने इस बारे में शिकायत की थी कि लोगों का आना-जाना बढ़ रहा है जिससे उन्हें पार्किंग, ज्यादा चहल-पहल, सिक्योरिटी और शोर से जुड़ी दिक्कतें सोसायटी में भीतर महसूस हो रही हैं।
सोसायटी के लोगों ने की शिकायत
स्थानीय पार्षद सुधा सिंह ने यह बताया कि बीएमसी के बिल्डिंग और फैक्ट्री डिपार्टमेंट ने पाया कि सोसायटी का कॉमर्शियल इस्तेमाल करने के लिए इजाजत के बारे में नहीं बताया गया था। इसके बाद नगर निकाय ने प्रॉपर्टी मालिकों से संबंधित कागज मांगे और जरूरी परमिशन्स नहीं मिलने पर काम रोकने का नोटिस जारी किया। देवगन परिवार ने जवाब देने के लिए चार हफ्ते का वक्त मांगा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की पिछली फिल्म दृश्यम-3 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। इस कड़ी की पिछली फिल्मों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 16 दिनों में 336 करोड़ 55 लाख रुपये कमा चुकी है।
वर्क फ्रंट पर इन फिल्मों का इंतजार!
पिछले कुछ वक्त से दर्शकों को अजय देवगन की एक्शन मूवी देखने को नहीं मिली है, लेकिन अब जल्द ही ऑडियंस का इंतजार खत्म होगा। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल-5 के जरिए जहां कॉमेडी के मामले में अजय देवगन कोई कमी नहीं रखने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म ‘रेंजर’ और ‘चौहान’ भी कतार में हैं। इन दोनों ही फिल्मों में हमें अजय देवगन का एक बार फिर तोड़फोड़ एक्शन वाला अवतार देखने को मिलेगा। इन तीनों ही फिल्मों का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं किया गया है और दर्शक टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



