Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bollywood Karwa Chauth: आमिर खान और गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ,...

Bollywood Karwa Chauth: आमिर खान और गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ, अनिल कपूर के घर लगी सितारों की महफिल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/29/1200x900/bollywood_karwa_chauth_01_1793292359710_rsBY_1793292366687_byr8_e213fa25-8d83-4f95-911d-3e2d67397cee_IRpU.png

Bollywood Karwa Chauth Celebration: देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। प्रियंका चोपड़ा से लेकर आमिर खान तक ने इस त्योहार को अपने-अपने पार्टनर के साथ मनाया। 

देशभर में करवा चौथ का त्योहार आज यानी 29 अक्टूबर को मनाया गया। एंटरटेनमेंट जगत के सितारों ने भी इस त्योहार को अपने-अपने पार्टनर के साथ मनाया। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। हर साल की तरह इस साल भी अनिल कपूर के घर में बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां इस त्योहार का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुईं।

गुलाबी सूट में छाईं गीता बसरा

हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा पिंक सूट में सजधज कर अनिल कपूर के घर करवा चौथ के लिए पहुंचीं। बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। वो भी अनिल कपूर के घर पहुंचीं। पहले करवा चौथ पर अंशुला लाल जोड़े में तैयार हुईं।

ये भी पढ़ें: भावना ने करवाचौथ पर पति चंकी पांडे की बजाए देख लिया था बोनी कपूर का चेहरा, बोलीं- जैसे ही मुड़ी…

गौरी स्प्रैट का पहला करवा चौथ

आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ अनिल कपूर के घर पहुंचे। गौरी स्प्रैट का ये पहला करवा चौथ है। इस मौके पर गौरी नीले रंग के गरारे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। आमिर खान भी कुर्ता और पठानी सलवार में नजर आए।

लाल-गुलाबी साड़ी में खूबसूरत लगीं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी भी अनिल कपूर के घर करवा चौथ का त्योहार मनाने पहुंचीं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी गुलाबी और लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने हरे रंग के ब्लाउज के साथ इस साड़ी को पहना और इसी के साथ उन्होंने गले में भारी हार पहना। शिल्पा शेट्टी ने अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट की। शिल्पा शेट्टी ने करवा चौथ के जश्न की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- प्यारी परंपराएं, खूबसूरत दोस्ती और प्यार से भरे दिल…करवा चौथ को सुनीता कपूर की तरह कोई नहीं मनाता है।

ये भी पढ़ें: करवा चौथ: शाहरुख-काजोल का रोमांटिक फॉर्मूला, इन 5 फिल्मों ने बनाया हिट

करवा चौथ के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचीं मीरा राजपूत

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी इस त्योहार के जश्न में शामिल हुईं। उन्होंने इस मौके पर क्रीम कलर की साड़ी पहनी। उन्होंने पैप्स के सामने पोज भी किया।

हरे रंग के सूट में छाईं नीलम

एक्ट्रेस नीलम भी हर साल की तरह इस साल भी अनिल कपूर के घर पहुंचीं। उन्होंने इस मौके पर हरे और गोल्डन रंग का सूट पहना। शनाया कपूर की मां महीप कपूर लाल सूट में नजर आईं।

सोनम कपूर भी जश्न में हुईं शामिल

एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस जश्न में पहुंचीं। सोनम कपूर मैरून और गोल्डन रंग के सूट में नजर आईं। सोनम कपूर ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत नजर आईं।

प्रियंका ने निक जोनस के साथ मनाया त्योहार

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का सूट पहना। इस पल की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस और उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही हैं।

रजत दलाल ने पत्नी संग मनाया पहला करवा चौथ

रजत दलाल और उनकी पत्नी माही का भी ये पहला करवा चौथ है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- मेरी बीवी ने बहुत मेहनत से व्रत रखा है। अब ब्रेक्स लगवाने का खर्चा खत्म।

आरती सिंह ने करवाचौथ के मौके पर एक रील बनाकर शेयर की। इस रील में आरती सिंह चांद का बेसब्री से इंतजार करती नजर आईं। उन्होंने रील के साथ कैप्शन लिखा- चांद नहीं निकला, भूख लगी है।

ये भी पढ़े: …और फिर पति भी रखने लगे करवाचौथ का व्रत, 30 साल पुरानी इस फिल्म ने बदला था ट्रेंड

SOURCE : LIVE HINDUSTAN