Source :- LIVE HINDUSTAN
Bonus Share: अगले हफ्ते शेयर बाजार में जो कंपनियों एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही हैं उसमें ZF Commercial Vehicle Control Systems India Ltd भी एक है। कंपनी ने एक शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान हो चुका है।
किस दिन है बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 1 शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 24 जून की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी 24 जून को यह स्टॉक एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगा। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में बढ़त के साथ 15764 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में यह स्टॉक 19 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 16592.85 रुपये और 52 वीक लो लेवल 118111 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 29900 करोड़ रुपये का है।
दो साल में यह स्टॉक 2.79 प्रतिशत गिरा है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का दाम 31 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 126 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बीते 10 साल में स्टॉक की कीमतों में 180 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
ZF Commercial Vehicle Control Systems India Ltd ने भले ही पहली बार बोनस शेयर का ऐलान किया है। लेकिन यह कंपनी लगातार निवेशकों को डिविडेंड दे रही है। अगले महीने ही कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इससे पहले मई के महीने में कंपनी के शेयर 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 19 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




