Home BUSINESS NEWS HINDI Bonus Share: 10 हिस्सों में बंटवारा, 5:8 बोनस शेयर का भी ऐलान,...

Bonus Share: 10 हिस्सों में बंटवारा, 5:8 बोनस शेयर का भी ऐलान, कीमत 10 रुपये के करीब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market News: Tirupati Innovar Ltd ने निवेशकों के लिए एक साथ दो ऐलान किए हैं। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि शेयरों का बंटवारा होगा। वहीं, योग्य निवेशकों को बोनस शेयर भी दिया जाएगा। बता दें, कंपनी के शेयरों का दाम 10 रुपये के करीब है।

10 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक

स्टॉक एक्सचेंज ने 19 जून को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटे जाने का प्रस्ताव है। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।

8 पर मिलेंगे 5 शेयर बोनस

कंपनी ने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 8 शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर देने का भी ऐलान किया है। स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के लिए भी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, उम्मीद है कि इसका ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद यह स्टॉक 10.18 रुपये के स्तर पर आ गया है। बाजार के खुलते ही कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। शेयरों के प्रदर्शन की बात की जाए तो 3 महीने में स्टॉक 86 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। वहीं, 6 महीने से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 6.60 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स ममें 5.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, Tirupati Innovar Ltd का 52 वीक हाई 14.04 रुपये है।

दो साल में यह स्टॉक 54 प्रतिशत लुढ़क चुका है। तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 75 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। 5 साल में पोजीशनल निवेशकों को 54 प्रतिशत का फायदा भी मिला है। बता दें, बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी की मार्च शेयरहोल्डिंग्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक की है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?

मार्च तिमाही के दौरान इस कंपनी का रेवन्यू 73.20 करोड़ रुपये का है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 10.99 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, इसके बाद भी कंपनी को इस क्वार्टर में घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी को 1.83 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में 0.68 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN