Home - BOULTT EVO की पहली झलक सामने, लॉन्च से पहले सामने आई प्रोसेसर...

BOULTT EVO की पहली झलक सामने, लॉन्च से पहले सामने आई प्रोसेसर और RAM की डिटेल; सस्ते में 5G फोन की रेस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

BOULTT का पहला स्मार्टफोन EVO लॉन्च से पहले Geekbench पर स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग से फोन में मिलने वाले प्रोसेसर, रैम, एंड्रायड वर्जन और परफॉर्मेंस से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है।

भारत की स्मार्टफोन मार्केट में एक और नया 5G स्मार्टफोन दस्तक देने की तैयारी में है। घरेलू ब्रांड BOULTT का अपकमिंग BOULTT EVO लॉन्च से पहले Geekbench डेटाबेस पर देखा गया है। किसी भी स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि कंपनी उसकी टेस्टिंग के लास्ट फेज में है। इस लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर, RAM, Android वर्जन और शुरुआती परफॉर्मेंस स्कोर जैसी कई अहम डिटेल सामने आ गई हैं। बजट और मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में BOULTT भी इस सेगमेंट में अपना नया फोन BOULTT EVO को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अभी कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। आइए जानते हैं Geekbench लिस्टिंग में BOULTT EVO के बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई है।

Geekbench पर हुआ इन फीचर के साथ स्पॉट

BOULTT EVO को Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। यह स्मार्टफोन रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग को भी आसानी से संभाल सकेगा। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार BOULTT EVO में Unisoc T8200 (नाम रिपोर्ट के अनुसार) चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसे बेहतर स्पीड और कम बैटरी खपत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Unisoc T7250 चिपसेट पहले से ही OPPO A6c, POCO C71, Lava Bold N2 Pro और Realme C71 जैसे बजट डिवाइस में इस्तेमाल किया जा रहा है।

RAM और Android वर्जन

लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन का टेस्ट 8GB RAM वेरिएंट पर किया गया है। लॉन्च के समय कंपनी अन्य RAM ऑप्शन भी पेश कर सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो BOULTT EVO Android 15 पर चल सकता है, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। Fire-Boltt ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि उसके स्मार्टफोन लाइनअप में Evo और Ace सीरीज़ के मॉडल शामिल होंगे, जो 4G और 5G सेगमेंट को कवर करेंगे। ये डिवाइस भारत में बनाए जाएंगे और Flipkart के जरिए बेचे जाएंगे। Fire-Boltt Unisoc प्रोसेसर वाले दो से तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनकी कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।

इस यूजर्स को आ सकता है पसंद

अगर BOULTT EVO को किफायती कीमत में लॉन्च किया जाता है, तो यह उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है जो पहली बार 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। आने वाले दिनों में कंपनी इसकी कीमत, डिजाइन और अन्य फीचर्स से जुड़ी डिटेल शेयर कर सकती है। इस फोन का मुकाबला Redmi, realme, Lava, Motorola और Poco जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स से होगा। फोन में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, AI कैमरा फीचर्स और 5G कनेक्टिविटी जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN