Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Box Office: संडे को ‘हनुमान अंश’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, ‘द वन’...

Box Office: संडे को ‘हनुमान अंश’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, ‘द वन’ ने भी लगाई दहाड़, ‘मिर्जापुर’ रही सुस्त

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/Sunday_Box_Office_Report_new_1790557276135_B7Md_1790557287908_wZuu_b6f1fc28-b2a4-45e1-bc33-54372920045f_ZjNY.jpg

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’, कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ टक्कर देने आ गई है।

Sunday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इस वक्त मूवी लवर्स के लिए थिएटर पर फिल्मों के कई ऑप्शन हैं। एक तरफ जहां ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’, कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ पहले से मौजूद थीं। वहीं, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भी रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

तीसरे दिन ‘द वन’ ने लगाई दहाड़

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। ऐसे में ये फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म में अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। फिल्म में बिहार के ‘चमत्कारी मंदिर’ को दिखाया गया है। साथ ही इसमें छठ पूजा की आस्था को दिखाते हुए गाना भी है। मूवी के डे वन 8.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, वीकेंड पर इसने लंबी छलांग लगाई। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 14.00 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 33.25 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 43.15 करोड़ रुपये हो गया है।

‘हनुमान अंश’ ने संडे को फिर कर दिया कमाल

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, फिल्म ने सातवें हफ्ते 44.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने रविवार यानी 52वें दिन 9.00 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 307.03 करोड़ हो गया है, जो इसके लिए एक नया रिकॉर्ड है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 389.85 करोड़ रुपये हो गया है।

वीकेंड पर भी सुस्त रही ‘मिर्जापुर’

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा है।’मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 55.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, मूवी ने तीसरे वीक 19.55 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 24वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 227.05 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 330.72 करोड़ हो गया है।

वीकेंड में भी लाखों में सिमटी वाइब

कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ 18 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना करीना कपूर की ‘दायरा’ से हुई। बता दें कि कुणाल की पिछली डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। ऐसे में अब वो ‘वाइब’ लेकर आए हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ओपनिंग डे पर ‘वाइब’ ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फर्स्ट वीक वाइब ने 11.35 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अनुसार, रविवार यानी 10वें दिन फिल्म ने 0.90 करोड़ कमाए। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 13.55 करोड़ रुपये हो गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN