Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/BHoth_1780187494328_1780187503303_e1025b63-db00-443a-9e8c-89069a026c11.jpgBhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज के 5 हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है और बीते शनिवार को इसने अक्षय की ही एक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर 5 हफ्ते बाद भी डटी हुई है। फिल्म का सिनेमाघरों में यह छठवां वीक चल रहा है और इस वीकेंड में भी यह मूवी 1400 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रन की जा रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बीते शुक्रवार को फिल्म ने 55 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया और शनिवार को यही कमाई बढ़कर 88 लाख रुपये के करीब पहुंच गई। विशेषज्ञों की मानें तो इस हफ्ते के आखिर तक यह फिल्म सिनेमाघरों से उतर सकती है, लेकिन उससे पहले इसने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे44
फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की नेट कमाई 178 करोड़ 25 लाख रुपये हो गई है। इसी के साथ इसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि हाउसफुल-5 का लाइफटाइम कलेक्शन 168 करोड़ रुपये रहा था। अक्षय कुमार की यह बड़ी फिल्म अब कमाई के मामले में “भूत बंगला” से पीछे हो गई है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर 45% की ग्रोथ दिखाई है। इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी ग्रॉस कमाई 211 करोड़ 18 लाख रुपये हो गई है।
भूत बंगला टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो अन्य देशों में फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं किया है, हालांकि जो भी छोटी-मोटी कमाई हुई है, उससे इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पुश जरूर मिला है। भूत बंगला का रिलीज के बाद से लेकर अभी तक का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 53 करोड़ 75 लाख रुपये रहा है। जिसको भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई में जोड़ने के बाद भूत बंगला का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन (ग्रॉस) 264 करोड़ 93 लाख रुपये हो जाता है।
भूत बंगला का बजट, रिव्यू और रेटिंग्स
बात फिल्म की रेटिंग और रिव्यूज की करें तो तकरीबन 120 करोड़ रुपये की लागत में बनी ‘भूत बंगला’ को IMDb 10 में से 6 की रेटिंग मिली है। फिल्म में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के साथ असरानी, राजपाल यादव, परेश रावल और तब्बू ने अहम किरदार निभाए हैं। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने लंबे वक्त बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी की थी, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन यह फिल्म वो कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी। क्रिटिक्स के रिव्यूज मिले-जुले रहे और पब्लिक को भी वो मजा नहीं आया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





