Home मनोरंजन समाचार Box Office Day 3: सामंथा की फिल्म ने बना दिया रिकॉर्ड, ‘मां...

Box Office Day 3: सामंथा की फिल्म ने बना दिया रिकॉर्ड, ‘मां इंति बंगारम’ ऐसा करने वाली पहली फिल्म

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/Box_Office_1782128373100_1782128377284_dba2343f-9d9d-47e9-9a5c-c513582b4c18.jpg

Maa Inti Bangaaram Box Office: सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म मां इंति बंगारम बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे लेकिन सधी हुई रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जानिए फिल्म की अभी तक की कमाई और इसने बना दिया है कौन सा रिकॉर्ड।

सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक फैमिली ड्रामा से एक्शन थ्रिलर तक का सफर तय करती इस फिल्म ने सामंथा रूथ प्रभु की पिछली सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मूवी ने साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस को एक नया अचीवमेंट दिलाया है। दरअसल ‘मां इंति बंगारम’ साल 2019 में आई ‘ओह बेबी’ की कमाई को पछाड़ते हुए सामंथा की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो मूवी बन गई है। यानि वो फिल्म जिसमें लीड रोल सामंथा के पास था।

बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ

अब बात कमाई की करते हैं। सिर्फ 2 दिन में करोड़ों कमाने वाली इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 43 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 5 करोड़ 35 लाख रुपये रही थी। दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ 65 लाख रुपये कमाए और तीसरे दिन कमाई का ग्राफ बढ़कर 10 करोड़ 10 लाख रुपये हो गया। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की तुलना में रविवार को फिल्म की कमाई में 32 फीसदी इजाफा हुआ है।

सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

फिल्म में अहम किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस नंदिनी ने फिल्म की सक्सेस की खुशी जाहिर करते हुए अपनी एक पोस्ट में लिखा, “इस कहानी को अपनाने के लिए और हमारी हर बात को समझने के लिए और इस फिल्म को सेलिब्रेट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया… यह वाकई दर्शकों की जीत है। यह जीत हमें एक अलग ही खुशी दे रही है।” बता दें कि ‘ओह! बेबी’ का लाइफटाइम कलेक्शन ₹38 करोड़ रहा था जबकि ‘यशोदा’ ने ₹32.13 करोड़ की कमाई की है। हीरो वाली फिल्म के साथ सामंथा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की बात करें तो इस लिस्ट में ‘मर्सल’ और ‘रंगस्थलम’ नंबर वन हैं।

ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए लंबा है सफर

बता दें कि इन दोनों ही फिल्मों ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। जहां तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड फिल्म का सवाल है, तो उस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभी सामंथा की इस फिल्म को बहुत लंबा सफर तय करना होगा। यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘मां इंति बंगारम’ को ‘लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा’ (2025) को पछाड़ना होगा इस मलयालम फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अभी यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सामंथा की फिल्म को बहुत लंबा सफर तय करना होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN