Source :- LIVE HINDUSTAN
BSNL ने 202 रुपए का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें 32 दिन की वैलिडिटी का फायदा मिलता है। इसके साथ ही प्लान में एक्सीडेंटल डेथ कवर और साइबर इंश्योरेंस कवर भी दिया जा रहा है। जानें BSNL के इस प्लान के सभी फायदे
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने चुपचाप एक नया प्लान पेश किया है। कंपनी ने 202 रुपए में का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 32 दिन की वैलिडिटी है। यानी रिचार्ज कराने के बाद आपका नंबर एक महीने से भी ज्यादा समय तक एक्टिव रह सकता है। इसके अलावा, प्लान में इंश्योरेंस का फायदा भी बताया गया है। BSNL के पास 247 रुपए का एक दूसरा प्लान भी है, जिसमें ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। ऐसे में रिचार्ज चुनने से पहले दोनों प्लान के फायदे समझना जरूरी है। आइए जानते हैं BSNL के 202 रुपए वाले नए रिचार्ज में क्या-क्या मिलता है:
BSNL के 202 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में मिलेंगे ये बेनेफिट्स
BSNL के 202 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में 32 दिन की वैलिडिटी है। आमतौर पर ग्राहक एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान तलाशते हैं, लेकिन इस प्लान में सर्विस 32 दिन तक मिलती है। इसका फायदा उन लोगों को हो सकता है, जो अपने दूसरे SIM को एक्टिव रखना चाहते हैं या जिनका मोबाइल इस्तेमाल कम है। BSNL के इस प्लान में पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। यह डेटा रोजाना 5GB नहीं है, बल्कि 32 दिन के लिए मिलने वाला कुल डेटा है।
कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में कुल 300 मिनट मिलते हैं। यानी इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा नहीं है। जो ग्राहक कम फोन कॉल करते हैं, वे 300 मिनट के भीतर अपना काम चला सकते हैं। इस रिचार्ज में पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 100 SMS भी मिलते हैं। डेटा की तय सीमा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है।
प्लान के साथ मिलेगा इंश्योरेंस का फायदा
BSNL के 202 रुपए वाले रिचार्ज में इंश्योरेंस का फायदा भी शामिल बताया गया है। यह इस प्लान की एक एक्स्ट्रा खासियत है। इस प्लान में 1 लाख रुपए का एक्सीडेंटल डेथ कवर और 10,000 रुपए का साइबर इंश्योरेंस कवर किया जा रहा है। रिचार्ज कराने से पहले BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या सेल्फ-केयर ऐप पर इसकी शर्तें जरूर पढ़ें।
BSNL के पास 247 रुपए वाला प्लान भी है ऑप्शन
अगर 202 रुपए वाले प्लान में मिलने वाले डेटा और कॉलिंग बेनेफिट्स आपके लिए कम हैं, तो आप BSNL के 247 रुपए वाले प्लान से भी रिचार्ज कर सकते हैं। इसमें 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 50GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और इसके साथ ही 10 रुपए का टॉक वैल्यू भी दिया जाता है। लेकिन अगर आप रोजाना लंबी कॉल करते हैं, ऑनलाइन वीडियो देखते हैं या इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो 247 रुपए वाला प्लान ज्यादा उपयोगी हो सकता है। इसमें 45 रुपए एक्स्ट्रा खर्च करने पर 50GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




