Source :- LIVE HINDUSTAN
ChatGPT में अब अपनी प्राइवेट चैट को 4 डिजिट के PIN, Face ID या Touch ID से लॉक कर सकेंगे। OpenAI के नए Locked Chats फीचर से पर्सनल बातचीत नार्मल चैट हिस्ट्री और सर्च रिजल्ट में नहीं दिखेगी। जानें यह फीचर कैसे काम करेगा:
ChatGPT का इस्तेमाल अब सिर्फ सवालों के जवाब पाने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग इसमें पर्सनल सवाल पूछते हैं, अपने काम की योजना बनाते हैं और कई बार ऐसी बातें भी शेयर करते हैं, जिन्हें वे दूसरों से छिपाकर रखना चाहते हैं। ऐसे यूजर्स के लिए OpenAI ने ChatGPT में नया Locked Chats फीचर पेश किया है। इसकी मदद से यूजर अपनी किसी खास बातचीत को 4 अंकों के PIN से लॉक कर सकेंगे। सपोर्टेड डिवाइस पर Face ID या Touch ID का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।
लॉक होने के बाद वह चैट नार्मल चैट हिस्ट्री, पिन की गई बातचीत और सर्च रिजल्ट में दिखाई नहीं देगी। इसके बजाय उसे Locked Chats नाम के अलग सेक्शन में रखा जाएगा। खास बात यह है कि चैट डिलीट नहीं होगी और यूजर बाद में उसे अनलॉक करके दोबारा पढ़ सकेंगे। यह फीचर उन लोगों के काम आ सकता है, जो अपना फोन या लैपटॉप परिवार के सदस्यों या दोस्तों के साथ शेयर करते हैं। हालांकि, इसमें एक जरूरी बात भी है। अगर यूजर अपना PIN भूल जाता है और उसे रीसेट करता है, तो लॉक की गई चैट और उससे जुड़ी फाइलें हमेशा के लिए डिलीट हो सकती हैं।
लॉक करने के बाद कहां जाएगी आपकी चैट?
Locked Chats फीचर की खास बात यह है कि चैट को लॉक करने के बाद वह नार्मल चैट हिस्ट्री से हटकर अलग सेक्शन में चली जाती है। यानी वह पहले की तरह साइडबार में दिखाई नहीं देगी। इसके अलावा, लॉक की गई बातचीत पिन की गई चैट और नार्मल सर्च रिजल्ट में भी नहीं दिखेगी। लॉक की गई चैट अलग सेक्शन में सुरक्षित रहती है और सही तरीके से अनलॉक करने के बाद उसे फिर से देखा जा सकता है।
PIN भूल गए तो हमेशा के लिए डिलीट हो सकती है चैट
Locked Chats फीचर का इस्तेमाल करते समय सबसे ज्यादा ध्यान PIN पर देना होगा। OpenAI के मुताबिक, अगर यूजर अपना 4 डिजिट का PIN भूल जाता है और उसे रीसेट करने का फैसला करता है, तो पुराने PIN से सुरक्षित की गई सभी लॉक चैट, फाइलें हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का कस्टमर सपोर्ट भी डिलीट किए गए कंटेंट को वापस नहीं ला सकता। इसलिए PIN ऐसा रखें जिसे आप याद रख सकें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



