Home - ChatGPT सेव करता है आपका सारा डाटा! ये सेटिंग्स बदलकर करें डिलीट

ChatGPT सेव करता है आपका सारा डाटा! ये सेटिंग्स बदलकर करें डिलीट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ChatGPT में कुछ प्राइवेसी सेटिंग्स बदलकर आप तय कर सकते हैं कि आपकी बातचीत का इस्तेमाल मॉडल ट्रेनिंग के लिए किया जाए या नहीं। अगर आप ये सेटिंग्स ना बदलें तो बाय-डिफॉल्ट आपका डाटा सेव किया जाता है। 

अगर आप लोकप्रिय AI टूल ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं और नहीं चाहते कि आपकी बातचीत या पर्सनल जानकारी लंबे समय तक आपके अकाउंट से जुड़ी रहे और सेव की जाए, तो ChatGPT में कुछ प्राइवेसी सेटिंग्स बदली जा सकती हैं। खासकर तब, जब आप ChatGPT में पर्सनल जानकारी, ऑफिस से जुड़ी बातें या सेंसिटिव सवाल शेयर करते हैं। कुछ सेटिंग्स बदलकर आप यह तय कर सकते हैं कि आपकी चैट हिस्ट्री और डेटा का इस्तेमाल किस तरह हो या फिर उसे सेव किया जाए या नहीं।

सबसे पहले ChatGPT ओपेन करें और अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद Settings में जाएं। यहां Data Controls या उससे जुड़े Privacy विकल्पों को देखें। अलग-अलग ऐप और वेब वर्जन में इन ऑप्शंस का नाम या जगह थोड़ी अलग हो सकती है।

Chat History और Training से जुड़ी सेटिंग

Data Controls में आपको चैट हिस्ट्री और मॉडल ट्रेनिंग से जुड़ा ऑप्शन मिलता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपकी नई बातचीत का इस्तेमाल मॉडल को बेहतर बनाने के लिए किया जाए, तो मॉडल-ट्रेनिंग से जुड़े पहले टॉगल को बंद कर दें। इसका मतलब यह है कि आपके नए कन्वर्सेशंस को मॉडल ट्रेनिंग के लिए यूज नहीं किया जाएगा।

हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि चैट उसी समय आपके अकाउंट से गायब हो जाएगी। चैट हिस्ट्री और मॉडल ट्रेनिंग दो अलग चीजें हैं। इसलिए अपनी पुरानी चैट को अलग से डिलीट करना जरूरी हो सकता है।

Temporary Chat का करें इस्तेमाल

अगर आप किसी ऐसी चीज के बारे में बातचीत करना चाहते हैं जिसे अपनी सामान्य चैट हिस्ट्री में नहीं रखना चाहते, तो Temporary Chat ऑप्शन बहुत काम का है। Temporary Chat आपकी चैट हिस्ट्री में दिखाई नहीं देती और इसका इस्तेमाल मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाता। इसलिए प्राइवेट जानकारी से जुड़े सवाल पूछते समय Temporary Chat एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आपको यह विकल्प एक डॉटेड बबल के तौर पर ऐप ओपेन करते ही दिख जाता है।

पुरानी चैट भी करें डिलीट

ध्यान रहे, सिर्फ ट्रेनिंग सेटिंग बंद करने से पुरानी बातचीत अपने आप डिलीट नहीं होती। अगर किसी पुरानी चैट में आपकी पर्सनल जानकारी है और आप उसे हटाना चाहते हैं, तो उस चैट को अलग से डिलीट करें। इसके अलावा Data Controls सेटिंग्स में जाने के बाद सबसे नीचे Clear Chat History ऑप्शन मिल जाता है।

आपको बता दें, किसी भी ऑनलाइन सर्विस पर बेहद सेंसिटिव जानकारी शेयर करने से बचना सबसे सुरक्षित तरीका है। सेटिंग्स आपकी प्राइवेसी को बेहतर नियंत्रित करने में मदद करती हैं, लेकिन इन्हें प्राइवेट या सेंसिटिव जानकारी शेयर करने का लाइसेंस नहीं समझना चाहिए और ऐसा करने से बचना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN